आइवरी साड़ी में टीवी की ‘नागिन’ ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Surbhi Jyoti, (द भारत ख़बर), मुंबई: कुबूल है की जोया उर्फ सुरभि ज्योति पहली बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी फेज का आनंद लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सुरभि ज्योति ने हाल ही में बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया था और अब डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस ने खूबसूरत मैटेरनिटी फोटोशूट कराया है। नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मैटेरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में जलवा बिखेरा

फोटोशूट में सुरभि ज्योति ने वेस्टर्न आउटफिट को छोड़ ट्रेडिशनल लुक में जलवा बिखेरा है। प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने अपने शूट के लिए आइवरी साड़ी पहनी। अपने साड़ी लुक को सुरभि ने ज्वेलरी और बालों में गजरे से कंप्लीट किया। कम मेकअप में भी होने वाली मां बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
2024 में एक्टर सुमित सूरी से की थी शादी

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि ज्योति ने कैप्शन में लिखा है, यादों को सजोना और कृतज्ञता का भाव रखना। एक्ट्रेस के इस मैटेरनिटी लुक की लोग तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि सुरभि ज्योति जून के महीने में ही पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने 2024 में एक्टर सुमित सूरी से शादी की थी।
ये भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में मोनालिसा को सता रही समंदर की याद, भोजपुरी हसीना ने शेयर की 5 साल पुरानी तस्वीरें

