Close Menu
    What's Hot

    Stock market closing: IT, बैंकिंग में उछाल से बाजार में तेजी, लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट

    July 30, 2026

    मिस्र में डामिएटा पोर्ट पर अमेरिकी गैस टैंकर पर ड्रोन अटैक

    July 30, 2026

    100 कैमरे, 10 DSP समेत 800 पुलिस जवान, नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा, 3 साल पहले हुआ था खूब बवाल

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मिस्र में डामिएटा पोर्ट पर अमेरिकी गैस टैंकर पर ड्रोन अटैक

      July 30, 2026

      Bengal News: बस ड्राइवर के घर मिला 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुईं खराब, देखें Video | National

      July 30, 2026

      UP News: उत्तर प्रदेश के 40 जिला अस्पतालों में होगी मेडिकल की पढ़ाई, PG कोर्स और डिप्लोमा के लिए होंगी इतनी सीटें | Uttar Pradesh

      July 30, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

      July 30, 2026

      अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

      July 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे- केजरीवाल
    पंजाब

    व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे- केजरीवाल

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली/पंजाब : पंजाब के हिन्दू व्यापारियों के यहां मंगलवार को एक बार फिर ईडी की रेड पड़ने पर आम आदमी पार्टी और उसकी पंजाब सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब सरकार ने व्यापारियों को पंजाब के विकास की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही है। उधर, ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईडी पार्टी पंजाब के हिन्दू व्यापारियों पर ईडी की रेड कराकर उन्हें तंग कर रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी घबराए नहीं, पूरा पंजाब आपके साथ खड़ा है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि ईडी पार्टी मंगलवार को एक बार फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।

    अरविंद केजरीवाल ने अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा पर कहा कि सुना है कि ईडी पार्टी पंजाब की बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी से गठबन्धन करने को बहुत बेचौन है, पर बेअदबी पार्टी/चिट्टा पार्टी उनको घास नहीं डाल रही है।

    उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ईडी की रेड पर कहा कि पंजाब के हिंदू व्यापारी हमारे राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी हैं और ‘रंगला पंजाब’ बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ईडी पार्टी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके हमारे व्यापारियों को परेशान करना चाहती है। ऐसा करके वे राजनीतिक दबाव डालकर उन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको पंजाबी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम अपने व्यापारियों के साथ खड़े हैं।

    इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरे द्वारा ‘ईडी पार्टी’ और बेअदबी पार्टी / चिट्टा पार्टी के खिलाफ बोलने पर इतनी तकलीफ क्यों हो रही है? कांग्रेस खुलकर उनके बचाव में सामने आ गई है।

    वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों को ईडी रेड से बर्बाद कर दिया और युवाओं को परीक्षा घोटालों से, मोदी जी आप महान हैं। लेकिन देश को इनोवेशन इकोनॉमी चाहिए, ईडी इकोनॉमी नहीं। लच्छेदार भाषण और मीडिया मैनेजमेंट से अर्थव्यवस्था का सच ज्यादा दिन तक नहीं छिप सकता।

    मनीष सिसोदिया ने कहा कि 26 साल में पहली बार एमएससीआई इमर्जिंग मर्केट्स इंडेक्स की टॉन 10 कंपनियों में से भारत की कंपनियां बाहर हो गई हैं। एमएससीआई इमरर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स दुनिया के सबसे बड़े निवेश सूचकांकों में से एक है। दुनिया भर के सैकड़ों अरब डॉलर के फंड इसी इंडेक्स को देखकर निवेश करते हैं। और दुनिया का पैसा कहां जा रहा है- एआई, सेमीकंडक्टर्स, फ्यूचर टेक्नोलॉजी, टीएसएमसी, एसके हाइनिक्स और मीडिया टेक जैसी कंपनियां आगे बढ़ रही हैं।

    लेकिन भारत में नई सोच – नई तकनीक और नए उद्यमों को बढ़ावा देने की जगह एक अलग ही मॉडल चल रहा है। जो भी कंपनी आगे बढ़ती है, उसके यहाँ पहले ईडी की रेड कराओ, फिर पार्टी के लिए चंदा वसूलो। नतीजा – निवेश घट रहा है। नई नौकरियां कम पैदा हो रही हैं। अच्छी सैलरी वाली नौकरियों के अवसर सिमट रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोजपुरी का ये सुपरहिट गाना फिर आया ट्रेंड में, खेसारी-काजल की जोड़ी छाई
    Next Article हरियाणा सरकार ने कई संस्थाओं में चेयरमैन और सदस्य नियुक्त किये, सरकारी आदेश जारी
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      भरोसे से पहले जांच जरूरी, एक क्लिक जिंदगी

      July 30, 2026

      साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड मामलों में तुरंत कार्रवाई के लिए…

      July 29, 2026

      Punjab News: घनौर विधानसभा क्षेत्र के 42 गांवों के किसानों को बड़ा तोहफ़ा

      July 29, 2026

      Punjab News: VAT बकाया वसूली में पंजाब टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

      July 29, 2026

      30 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का…

      July 29, 2026

      बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा विपक्ष 

      July 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Stock market closing: IT, बैंकिंग में उछाल से बाजार में तेजी, लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ मार्केट

      By परवेश चौहानJuly 30, 2026

      Stock market closing 30 july (आज तक), मुंबई: IT और बैंकिंग कंपनियों में तेजी की…

      मिस्र में डामिएटा पोर्ट पर अमेरिकी गैस टैंकर पर ड्रोन अटैक

      July 30, 2026

      100 कैमरे, 10 DSP समेत 800 पुलिस जवान, नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा, 3 साल पहले हुआ था खूब बवाल

      July 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.