
कहा- ममता के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था
Mamata Banerjee Hate Speech Allegations, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। अब कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में पूर्व सीएम के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में ममता पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत तुषार कांती दास ने की है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान ममता ने भड़काऊ भाषण दिया था।
ममता के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था। ममता के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 27 मई 2026 को एक्स पर लिखा था- ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है। लोगों की सुरक्षा किसी के सहारे नहीं, कानून और व्यवस्था के भरोसे होनी चाहिए। ममता ने यह बयान कोलकाता के धर्मतला स्थित धरना मंच से दिया था।
हस्ताक्षर मामले केस में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी की टीम
इधर, फर्जी हस्ताक्षर मामले केस में शुक्रवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। इस दौरान उनके वकील भी वहां पहुंचे। अभिषेक के वकील देबाशीष राय ने कहा कि सीआईडी ने हमें कोई सूचना नहीं दी है। फिलहाल हमें नहीं पता कि सीआईडी टीम यहां क्यों आई है।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा
