नई दिल्ली. वूमन प्रीमियर लीग (WPL) 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने योजनाओं का खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले सीजन के ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में किया जा सकता है. टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर भी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. इस बार के मुकाबले मुंबई और वडोदरा में कराए जाएंगे वहीं वाराणसी पहली बार WPL मुकाबलों की मेजबानी की दौड़ में शामिल है.
इस टूर्नामेंट को कराए जाने की तारीखों की बात करें तो इसके लिए जनवरी-फरवरी विंडो में प्रस्तावित है. मुंबई का ब्रेबोर्न स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों का दर्शक मजा उठा पाएंगे. वहीं वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम को भी मैच की मेजबानी करने का मौका मिलना तय है. वाराणसी का नया स्टेडियम तीसरे वेन्यू की रेस में आगे है. वहां मैच कराने का अंतिम फैसला स्टेडियम की तैयारियों और BCCI के निरीक्षण के बाद लिया जाएगा.
Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI की टीम वाराणसी के स्टेडियम का दौरा करेगी. इस बात को तय किया जाएगा कि क्या इंटरनेशनल स्तर के मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है. एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल मुंबई और वडोदरा को लेकर स्थिति स्पष्ट है. वाराणसी पर फैसला निरीक्षण के बाद लिया जाएगा. WPL के मुकाबलों की मेजबानी पहली बार ये शहर कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी को यूपी वॉरियर्ज का होम ग्राउंड बनाया जा सकता है.
WPL 2027 का कार्यक्रम भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बिजा शेड्यूल इंटरनेशनल कैलेंडर के बीच होगा. फरवरी में भारत में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित किया जाना है. ऐसे में दोनों टूर्नामेंट के कार्यक्रम और वेन्यू के बीच तालमेल बेहद अहम होगा. मुंबई और वडोदरा के कुछ मैदान दोनों आयोजनों के लिए प्रस्तावित हैं. WPL के पिछले संस्करणों में आमतौर पर दो शहरों में मुकाबले हुए हैं, जबकि 2025 का सीजन चार शहरों में खेला गया था. अब 2027 में वाराणसी के जुड़ने से लीग का भौगोलिक दायरा और बढ़ सकता है.

