Close Menu
    What's Hot

    केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026

    कंगना की को-स्टार का खौफनाक अंत, घर में मिली लाश, 6 हजार रुपये के लिए हुई थी हत्या

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026

      यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट
    हरियाणा

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 19, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kal ka Mousam : देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दूसरी तरफ मानसून ने भी रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कल यानी 19 जून को 17 राज्यों में भीषण बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, कोरापुट, फूलबनी, राची, जमुई, मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। इसी के साथ IMD ने भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है।

    इन 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा पहुंच सकती हैं। जबकि पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 24 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 19 से 22 जून के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

    639174003479627252

    Also read: देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव… IMD ने 24 जून तक भारी बारिश, आंधी और लू का अलर्ट जारी किया

    दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम
    दिल्ली में आंधी-बारिश के आसार (19-21 जून): मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में कल यानी 19 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर में हल्की बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इसके साथ ही शुक्रवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 20 और 21 जून को भी धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। 20 जून से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

    यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
    उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट (19-22 जून): मेरठ, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, बिजनौर, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, कानपुर, देहात, लखनऊ, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने 19 जून को लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में 19 से 24 जून तक लू चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    639174004615148275 Also read: Kal Ka Mausam: हरियाणा, दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया किया अलर्ट

    बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
    बिहार में आंधी बारिश का अलर्ट (19-22 जून): वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, ईस्ट चंपारण, बांका, कटिहार, मुंगेर, जमुई, बेगुसराय, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया, पटना समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने 19 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं समस्तीपुर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का यह क्रम राज्य के अलग-अलग जिलों में 22 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


    639174151472285491

    हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
    हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट (19-22 जून): IMD ने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में 19 जून को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, मंडी और कुल्लू में कल मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं चंबा और कांगड़ा में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 से 22 जून के दौरान राज्य में आंधी-ओलावृष्टि के साथ बारिश होने के संकेत हैं।

    उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
    उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट (19 से 22 जून): रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 से 24 जून तक छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

    पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
    पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट (19-22 जून): पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसार, भटिंडा समेत पंजाब के 9 राज्यों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, छिटपुट बारिश का यह दौर 22 जून तक जारी रहेगा। वहीं इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मानसून के मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा।

    ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम
    ओडिशा में आंधी-बारिश का अलर्ट (19-22 जून): मौसम विभाग के अनुसार, ओडिसा में 19 और 20 जून को बारिश का हो सकती है। 19 जून को 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं 20 से 22 जून को भी हल्की बारिश का क्रम जारी रहेगा।

    जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
    जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट (19-22 जून): कुपवाड़ा, पुंछ, पुलवामा, राजौरी समेत जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में मौसम विभाग ने कल यानी 19 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम का यह येलो अलर्ट सभी जिलों के लिए 22 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
     



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंगना की को-स्टार का खौफनाक अंत, घर में मिली लाश, 6 हजार रुपये के लिए हुई थी हत्या
    Next Article केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    पेरिस में पीएम मोदी का संबोधन, भारत-EU साझेदारी और स्टार्टअप्स पर दिया बड़ा बयान

    June 18, 2026

    हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

    June 18, 2026

    Today Gold-Silver Price सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दी राहत; जानिए आपके शहर के ताजा रेट

    June 18, 2026

    हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी और उसका पति गिरफ्तार

    June 18, 2026

    हरियाणा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

    June 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

    By अंकित कुमारJune 19, 2026

    Telegram: केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता…

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026

    कंगना की को-स्टार का खौफनाक अंत, घर में मिली लाश, 6 हजार रुपये के लिए हुई थी हत्या

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.