सुनने के बाद आज भी मदहोश हो जाता है दिल
Tumo Dekha To Ye Khayal Aaya, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा के हर एक गीत के पीछे एक शानदार कहानी छुपी है। इनमें से कई गीत से जुड़ी कहानियों के बारे में हम आपको बता चुके हैं। आज की इस सीरीज में एक ऐसे ही गाने के बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं।
बॉलीवुड के फेमस राइटर जावेद अख्तर ने इंडस्ट्री को कई यादगार गाने, गजल, फिल्में और डायलॉग्स दिए हैं। लेकिन उनकी एक गजल का ऐसा ही एक मशहूर किस्सा है जिसे जानकर शायद आप भी चौंक जाएं। ये गाना जावेद अख्तर ने महज 9 मिनट में लिखा था।
जगजीत सिंह और चित्रा ने गाया गाना
हम बात कर रहे हैं साल 1982 में आई फिल्म साथ साथ के गाने तुमको देखा तो ये ख्याल की जिसे जावेद अख्तर ने 8 पैग लगाने के बाद लिखा था। जी हां, मूल रूप से इस गजल को जगजीत सिंह और चित्रा ने गाया है और अलग-अलग तरीकों से इसका फिल्म में इस्तेमाल हुआ है।
जावेद अख्तर ने सुनाया किस्सा
कोलकाता में FICCI के एक इवेंट में जावेद अख्तर ने ये किस्सा सुनाया था। उन्होंने कहा- सिलसिला के बाद, यश चोपड़ा का चौथा असिस्टेंट मेरे पास आया और उसने रिक्वेस्ट की कि मैं उनकी फिल्म के लिए गाना लिखूं। बेशक उनके पास पैसे नहीं थे लेकिन मैं मान गया। उन दिनों मैं खूब शराब पीता था। वो बिचारे रोज आते और मेरे से गाने के लिए पूछते।
9 मिनट में लिखा था गाना
जावेद ने आगे बताया कि ऐसे ही हर रोज हम लोग रात के 2 बजे तक बैठकर बात करते और शराब पीते। ये बात टल जाती कि गाना भी लिखना है। फिर एक दिन उस बेचारे ने मेरे से पूछ ही लिया। उस वक्त रात के 2 बज रहे होंगे। मैं 8 या 9 पैग पी चुका था। मैंने पेपर पेन मांगा और गाना 9 मिनट में लिखकर दे दिया।
फिर वो गाना जगजीत सिंह ने गाया, जिसका नाम है तुमको देखा तो ये ख्याल आया। मैंने उसे 9 मिनट में इसलिए लिखा क्योंकि उसे अपनी आखिरी ट्रेन पकड़नी थी, तो वो घड़ी देख रहा था। मैंने जल्दी-जल्दी में ये गाना लिखकर उसे दिया। फिल्म में इसे दीप्ति नवल और फारूख शेख पर फिल्माया गया है।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

