बॉलीवुड की सबसे आकर्षक स्टाइल स्टार्स में से एक हैं मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora, (द भारत ख़बर), मुंबई: मलाइका अरोड़ा लंबे समय से बॉलीवुड की सबसे आकर्षक स्टाइल स्टार्स में से एक रही हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं की उनकी फैशन च्वाइस काफी अलग होती है। 52 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती की कोई तुलना नहीं है।
फिर चाहे वह किसी शानदार एथनिक ड्रेस में नजर आएं या स्लीक और मॉडर्न स्टाइल वाले कपड़े पहनें, उनका पर्सनल स्टाइल हमेशा ग्लैमर और कॉन्फिडेंस के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाता है। उनके फैशन के चुनाव इतने आकर्षक इसलिए होते हैं क्योंकि वह हर आउटफिट को बहुत आसानी और आत्मविश्वास के साथ पहनती हैं। ये उनके सबसे साधारण कपड़ों को भी खास बना देती हैं।

हाल ही एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न मोनोक्रोम (ब्लैक एंड व्हाइट) आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने ऊपर एक क्रिस्प व्हाइट कलर का शर्ट-स्टाइल टॉप पहना है, जिसमें एक बोल्ड और डीप वी-नेकलाइन दी गई है।

इसके साथ मलाइका ने The Kid LAROI का GIRLS सॉन्ग यूज किया जिसे हाल ही में आॅफ कैंपस सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया था। व्हाइट क्लासिक बैकग्राउंड वॉल के सामने पोज देते हुए मलाइका का यह पूरा अंदाज बेहद क्लासी लग रहा है।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

