अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर कियाशेयर
Malaika Arora, (द भारत ख़बर), मुंबई: हिंदी सिनेमा की फिटनेस क्वीन के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें मलाइका अरोड़ा का नाम जरूर शामिल होता है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मलाइका ने जश्न मनाया है और योग करते हुए लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इंटरनेशनल योग डे के मौके पर अपनी तस्वीरों को शेयर करने के अलावा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ने तमाम फैंस को इस खास दिन की शुभकामाएं दी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने फैंस से फिट रहने और निरंतर योग करने की अपील भी की है।
फैंस को फिटनेस मंत्र दिया
गौर किया जाए मलाइका अरोड़ा की योग डे स्पेशल तस्वीरों की तरफ तो अभिनेत्री इन फोटोज में अलग-अलग तरह की योग मुद्रा में नजर आई हैं। उनकी बॉडी की फ्लैकबिलिटी को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह योग करने में कितनी माहिर हैं।

अपनी इन तस्वीरों के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा ने फैंस को फिटनेस मंत्र दिया है और हर कोई उनकी इन तस्वीरों को देख कर प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मलाइका की ये तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पर लाइक्स और कमेंट्स भी भर-भर के आ रहे हैं।
हर तरफ छाई हुई हैं तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा की सुपरफिट का अंदाजा आप उनकी इन फोटोज के जरिए लगा सकते हैं। 52 साल की उम्र में भी मलाइका शारीरिक तौर पर कितनी मजबूत और लचीली हैं, उसकी गवाही योग डे पर सामने आई अभिनेत्री की ये लेटेस्ट तस्वीरें हैं, जो हर तरफ छाई हुई हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

