फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए सुर्खियां बटोर रही एक्ट्रेस
Disha Patani, (द भारत ख़बर), मुंबई: वेलकम टू द जंगल की एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज से एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया है। दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दिशा पाटनी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए डीप नेक टॉप के साथ ब्लैक स्कर्ट पहनी।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए खुले बालों में कहर बरपाया। दिशा पाटनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फैंस कमेंट में उनके लुक को हॉट, ग्लैमरस और स्टनिंग बता रहे हैं। दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं।
आवारापन 2 में भी नजर आएंगी दिशा पाटनी

वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दिशा के साथ जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। कॉमेडी फिल्म के अलावा दिशा पाटनी रोमांटिक एक्शन ड्रामा आवारापन 2 में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में वह इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

