39 की उम्र में पहले बच्चे को देंगी जन्म
Samantha Ruth Prabhu, (द भारत ख़बर), मुंबई: हाल ही में पति राज निदिमोरू के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने के बाद एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरू हो गई। इन अटकलों के बीच, एक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि सामंथा और राज सच में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है। बेबी इसी साल दिसंबर में आने वाला है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इन दावों की न तो पुष्टि की है और न ही इनका खंडन किया है।
राज निदिमोरु से की दूसरी शादी
सामंथा इस समय 39 साल की हैं। एक्ट्रेस काफी समय पहले जब वो नागा चैतन्य के साथ रिश्ते में थीं तब वो बेबी की प्लानिंग को लेकर बात कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने राज निदिमोरु से 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में लिंग भैरवी मंदिर में एक निजी समारोह में शादी की।

पहले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक हैं कपल
अब शादी के छह महीने बाद कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक हैं और जल्द ही इसकी आॅफिशियल घोषणा कर सकते हैं। सामंथा फिलहाल अपने हालिया प्रोजेक्ट मा इंटी बंगारम को लेकर चर्चा में हैं और इसका जश्न मना रही हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

