ईथा एक्ट्रेस की तस्वीरें चुरा लेंगी दिल
Shraddha Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: सिनेमा जगत की बेहद खूबसूरत और चुलबुली अदाकारा के तौर पर श्रद्धा कपूर का जाना जाता है। मूवीज में बेहतरीन अदाकारी के अलावा अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए भी श्रद्धा को जाना जाता है। खासतौर पर जब अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में नजर आएं।

ट्रेडिशनल ड्रेस में श्रद्धा कपूर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इसी वजह से हम आपके लिए उनकी कुछ ऐसी फोटोज लेकर आए हैं, जिनमें श्रद्धा इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटोज आपका दिल आसानी से जीत लेंगी।
इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की तस्वीरें

श्रद्धा कपूर की जिन फोटोज के बारे में इस लेख में बात की जा रही हैं, उन्हें एक्ट्रेस ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हुआ है। जिनमें वह सलवार सूट और लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी तस्वीरें पर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।
जमकर लाइक और कमेंट कर रहे फैंस
श्रद्धा कपूर की इन फोटोज पर फैंस की तरफ से जमकर लाइक और कमेंट आ रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर श्रद्धा की ये कमाल की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। अपनी इन फोटो की वजह से फिलहाल अभिनेत्री सिनमाई गलियारे में चर्चा का विषय बन गई हैं।

28 अगस्त रिलीज होगी ईथा
स्त्री 2 की अपार सफलता बाद करीब 2 साल बाद श्रद्धा कपूर बतौर एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ईथा है, जिसमें श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में नजर आएंगी।

गौर किया जाए श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ईथा की रिलीज डेट की तरफ तो ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस मूवी के निमार्ता मैडॉक फिल्म्स के मालिक दिनेश विजान हैं, जबकि इसका डायरेक्शन छावा बनाने वाले निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने किया है।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

