
तृष्णा कृष्णन के साथ जमकर दिए पोज
Tamannaah Bhatia, (द भारत ख़बर), मुंबई: एक्टर-पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर और फिल्ममेकर सुंदर सी की बड़ी बेटी अवंतिका सुंदर 25 जून को शादी के बंधन में बंध गई। इस खास मौके पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी अपनी सहेलियों के साथ पहुंचीं। उनका पारंपरिक साउथ इंडियन लुक काफी जम रहा था। इस शादी समारोह के लिए तमन्ना ने एक बेहद खूबसूरत आॅफ-व्हाइट साड़ी चुनी थी। इस साड़ी के साथ तमन्ना ने एक दुपट्टा स्टाइल किया हुआ है जिसकी किनारी पर बेहद महीन और आकर्षक गोल्डन जरी की कढ़ाई है।

लुक को निखारने के लिए तमन्ना ने गले में एक क्लासिक सिंगल-लेयर मोतियों वाला हार पहना हुआ है। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने हैवी लाउड मेकअप की जगह बहुत ही सटल, फ्रेश और ग्लोइंग मेकअप लुक को चुना है।

वहीं कई फोटोज में तमन्ना तृष्णा कृष्णन के साथ पोज करती नजर आई। दोनों के चेहरे पर क्यूट सी स्माइल बहुत जम रही है। शादी में मौजूद अन्य मेहमानों के गोल्डन और ट्रेडिशनल एथनिक वियर थीम के साथ तमन्ना का यह लुक पूरी तरह मेल खा रहा है।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त
The post Tamannaah Bhatia: सहेली की शादी में तमन्ना भाटिया ने दिखाया जलवा appeared first on Aaj Samaaj.
