लॉक अप सीजन 2 की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं
Shreya Kalra, (द भारत ख़बर), मुंबई: फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में कई बड़े सेलिब्रिटीज चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें से एक श्रेया कालरा भी हैं। डिजिटल क्रिएटर श्रेया कालरा जब से रियलिटी शो में आई हैं, तभी से वह किसी न किसी कारण चर्चा में बनी हुई हैं। लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ वह अपने स्टेटमेंट्स के लिए भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। श्रेया कालरा ने को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को बायसेक्शुअल बताकर भी सुर्खियां बटोरीं। इसके लिए फिर से श्रेया को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
कौन हैं श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा एक जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर होन के साथ-साथ टीवी पर्सनैलिटी भी हैं। टइअ ग्रेजुएट श्रेया कालरा ने 2018 में टिकटॉक पर वीडियोज बनाना शुरू किया था। श्रेया कालरा को असली पहचान एमटीवी शो रोडीज से मिली। इस शो में भले ही वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आईं, लेकिन अपने बेबाक अंदाज के लिए हर किसी का ध्यान खींच लिया था।

एक्टिंग में भी एक्टिव श्रेया
सिर्फ रियलिटी शोज ही नहीं, बल्कि उन्होंने एक्टिंग भी की है। वह हार्टबीट्स: प्यार और अरमान और खट्टा खट्टा मीठा मीठा में काम किया है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है।

ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही श्रेया
श्रेया कालरा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। वह रियलिटी शोज में नजर आ चुके एक्टर ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही हैं।

श्रेया कालरा का विवाद
आकांक्षा चमोला को बायसेक्शुअल बोलने के साथ-साथ सूफी मोटीवाला के साथ लड़ाई, श्रेया लॉक अप सीजन 2 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। यही नहीं, उन्होंने शिवांगी जोशी के करियर पर भी कमेंट किया था। कुछ महीने पहले वह अपने फ्रेंड के कंधे पर बैठकर कॉन्सर्ट एन्जॉय किए जाने पर भी ट्रोल हुई थीं।
ये भी पढ़ें: शादी के बाद Dua Lipa का ग्लैमरस अंदाज, पति संग रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

