
डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए
IND Vs ENG 2nd T20, (द भारत ख़बर), मैनचेस्टर: भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए। ईशान किशन ने 49, अभिषेक शर्मा ने 43 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रन की पारी खेली। आखिर में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।
जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रन की पारी खेली। उन्होंने रवि बिश्नोई के ओवर में 29 रन बनाकर मैच पलट दिया। कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने 39-39 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए।
