Close Menu
    What's Hot

    CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

    October 14, 2026

    घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

    October 14, 2026

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      October 14, 2026

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      October 13, 2026

      Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली में गंगा में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे सभी | National

      October 13, 2026

      India-China News: लद्दाख में भारत ने तय किए 28 रणनीतिक स्थानों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति | National

      October 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»प्रसिद्ध पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन
    मनोरंजन

    प्रसिद्ध पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Teejan Bai Passes Away
    पंडवानी गायिका तीजन बाई (फाइल फोटो)। 

    Teejan Bai Passes Away, (द भारत ख़बर), रायपुर: भारतीय लोक कला जगत की जानी-मानी हस्ती और पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है। वह 70 वर्ष की थी और काफी समय से अस्वस्थ थीं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के पीआरओ ने लोक गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई के निधन की पुष्टि की। (Teejan Bai Passes Away) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य ने तीजन बाई के निधन पर शोक जताया है।

    छत्तीसगढ़ की एक लोक गायन शैली है पंडवानी

    अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि तीजन बाई ने आज अलसुबह 3.15 बजे अंतिम सांस ली। तीजन बाई फेफड़ों के गंभीर संक्रमण, रक्तप्रवाह में संक्रमण (सेप्सिस) और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं। उनका 27 मई से इलाज चल रहा था। 70 वर्षीय इस लोक कलाकार को पंडवानी की सबसे बड़ी कलाकारों में से एक माना जाता था। पंडवानी छत्तीसगढ़ की एक लोक गायन शैली है जिसमें प्राचीन भारतीय महाकाव्य महाभारत की कहानियों का वर्णन किया जाता है।

    छत्तीसगढ़ के लोककला जगत में शोक की लहर

    तीजन बाई के निधन से छत्तीसगढ़ व देश के लोककला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि  तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अनूठी पंडवानी शैली से महाभारत की कथाओं को देश और दुनिया तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री मोदी ने तीजन बाई के निधन को कला और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

    तीजन बाई जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ : मोदी

    पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कहा, प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने लिखा, तीजन बाई जी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के ज़रिए छत्तीसगढ़ की इस लोक कला शैली (पंडवानी ) को दुनिया भर में एक अनोखी पहचान दिलाई। उनका जाना कला और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

    भिलाई के पास गनियारी गांव में 1956 में हुआ था जन्म 

    छत्तीसगढ़ में भिलाई के पास गनियारी गांव में 1956 में जन्मीं तीजन बाई ने साधारण शुरुआत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कला शैली ‘पंडवानी’ को लोकप्रिय बनाया, जिसमें महाभारत की कहानियों को दमदार गायन और नाटकीय प्रस्तुति के ज़रिए सुनाया जाता है।

    1988 में पद्म श्री, 2003 में पद्म भूषण, 2019 में पद्म विभूषण मिला 

    मंच पर बैठकर गहरी भावनाओं और ऊर्जावान अंदाज़ में प्रस्तुति देने की उनकी अनूठी शैली ने इस कम जानी-पहचानी लोक परंपरा को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। अपने शानदार करियर के दौरान, तीजन बाई को भारत के कई सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिले, जिनमें 1988 में पद्म श्री, 2003 में पद्म भूषण और 2019 में पद्म विभूषण शामिल हैं। भारतीय लोक संस्कृति में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान भी दिए गए।

    ये भी पढ़ें: Vijaya Mehta Death: फिल्म निर्देशक विजया मेहता का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र में वॉटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्टों को ग्रामीणें ने सुरक्षित निकाला
    Next Article हरियाणा में 13 शहरों में खरीदी जाएगी 33 हजार एकड़ जमीन, किसान इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      By अंकित कुमारOctober 14, 2026

      जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने पर CJP के तीन नेता गिरफ्तार, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने…

      घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

      October 14, 2026

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      October 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.