July School Holidays 2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक के बावजूद चिचिपाती गर्मी व लू की स्थिति बनी है तो कहीं भारी बारिश के कारण हालात बदतर हैं। मौसम में इन बदलावों को देखते हुए राज्य सरकारों व जिला प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहे हैं। पिछले सप्ताहांत कई राज्यों व जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जुलाई-2026 की स्कूल छुट्टियों का शेड्यूल अपडेट किया है।
स्कूल बंद, गर्मी की छुट्टियां व स्कूल के समय में बदलाव
देश के उत्तरी हिस्सों में इन दिनों लू का असर बना हुआ है, वहीं पश्चिम भारत के कई इलाकों में मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से स्कूल बंद करने, गर्मी की छुट्टियां देने व स्कूल के समय में बदलाव करने की घोषणा की है।
जम्मू-कश्मीर : 19 जुलाई तक स्कूल बंद
जम्मू-कश्मीर में, लू के हालात को देखते हुए दो हफ़्ते की गर्मी की छुट्टियों की घोषणा के बाद, कश्मीर घाटी में हायर सेकेंडरी लेवल तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल 6 जुलाई से 19 जुलाई तक बंद रहेंगे। गत सप्ताह नोएडा में स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अगली सूचना तक क्लास 1 से 8 तक की क्लास सिर्फ़ सुबह के समय ही चलाएं। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि स्टूडेंट्स को दिन की तेज़ गर्मी का सामना कम से कम करना पड़े।
महाराष्ट्र : पालघर और रायगढ़ के जिला प्रशासन
महाराष्ट्र में भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने के बाद पालघर और रायगढ़ के जिला प्रशासन ने 2 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी। यह छुट्टी प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए थी, जबकि टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को आॅफिशियल ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 6 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।
ओडिशा : 16 जुलाई को शिक्षण संस्थान बंद रहने की उम्मीद
ओडिशा में, स्थानीय प्रशासन के नोटिफ़िकेशन के आधार पर, रथ यात्रा के कारण 16 जुलाई को शिक्षण संस्थान बंद रहने की उम्मीद है। इस त्योहार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, और स्थानीय अधिकारी प्रभावित ज़िलों में पाबंदियां लगा सकते हैं या छुट्टियां घोषित कर सकते हैं। स्टूडेंट्स और माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे जुलाई 2026 में स्कूल की छुट्टियों के बारे में ताज़ा जानकारी के लिए अपने राज्य के शिक्षा विभाग और ज़िला प्रशासन के आधिकारिक नोटिफ़िकेशन पर नज़र रखें, क्योंकि मौसम की स्थिति या स्थानीय प्रशासनिक ज़रूरतों के आधार पर अतिरिक्त छुट्टियां या स्कूल के समय में बदलाव की घोषणा की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Gurugram Rain Affect: भारी बारिश के बाद कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

