Punjab News: एक तरफ़ जहाँ पंजाब में कांग्रेस पार्टी उथल-पुथल के दौर से गुज़र रही है, वहीं दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र, चमकौर साहिब में अपना झंडा लहरा दिया है।
आम आदमी पार्टी के विशाल कश्यप को चमकौर साहिब नगर काउंसिल का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा, चहल सिंह भंगू को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और परविंदर कौर को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है।
लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस को नकार दिया है और मुख्यमंत्री मान के कामों पर अपनी मुहर लगाई है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी अपने गढ़ को बचाने में नाकाम रहे हैं।
