
कई लोगों के हताहत और लापता होने की आशंका है
Boat Capsized, (द भारत ख़बर), हनोई: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। ओशन पीयर आइलैंड कंपनी द्वारा संचालित स्पीडबोट हॉन मे रट नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट की ओर जा रही थी। फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर होन मे रट एन्ग्वाई नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई। नाव पर 32 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों के मरने का समाचार है। जबकि 18 लोगों को बचा लिया गया है।
रेस्क्यू आॅपरेशन जारी
हनोई में भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है। भारतीय मिशन ने कंट्रोल रूम बनाए हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह हादसे के वक्त मौजूद था और नाव पर सवार भारतीयों में 30 तेलंगाना के थे।
हेल्पलाइन नंबर जारी
+84362817930
+84915523714
+84334520414
+84913089165 (हनोई)
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप की चेतावनी के बीच तेहरान में धमाके
