Close Menu
    What's Hot

    इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का टारगेट दिया, कोहली और रोहित आउट

    July 14, 2026

    वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों की जायज़ मांगों को हल करने…

    July 14, 2026

    Explainer: परमाणु बम बनाने वाले यूरेनियम से कैसे बनती है बिजली? क्या होती है पूरी प्रोसेस, आसान भाषा में समझें | Trending

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Explainer: परमाणु बम बनाने वाले यूरेनियम से कैसे बनती है बिजली? क्या होती है पूरी प्रोसेस, आसान भाषा में समझें | Trending

      July 14, 2026

      भारत दौरे पर ड्रग्स की तस्करी करते थे शोएब अख्तर ! यह गेंदबाज भी था शामिल, MHA के पूर्व अफसर का सनसनीखेज दावा | National

      July 14, 2026

      EPFO में बड़ा बदलाव टला! ₹25,000 Wage Ceiling बढ़ाने का फैसला रुका, जानें क्या है कारण?

      July 14, 2026

      Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले! आज अचानक बदले गोल्ड-चांदी के रेट, जानें ताजा भाव | National

      July 14, 2026

      तमिलनाडु में गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

      July 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Explainer: परमाणु बम बनाने वाले यूरेनियम से कैसे बनती है बिजली? क्या होती है पूरी प्रोसेस, आसान भाषा में समझें | Trending
    Breaking News

    Explainer: परमाणु बम बनाने वाले यूरेनियम से कैसे बनती है बिजली? क्या होती है पूरी प्रोसेस, आसान भाषा में समझें | Trending

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 14, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Nuclear Energy in India, India Australia Uranium Supply, Uranium Energy India, Nuclear Power Plant in India, Nuclear Fission Process, Nuclear Reactor Technology, यूरेनियम से बिजली कैसे बनती है, परमाणु ऊर्जा क्या है, भारत में यूरेनियम से बिजली कैसे बनती है
    यूरेनियम का इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में बिजली बनाने के लिए किया जाता है।

    Nuclear Energy Explained: यूरेनियम का नाम सुनते ही सभी के दिमाग में परमाणु बम की तस्वीर सामने आती है। यूरेनियम को एनरिच्ड करके ही परमाणु बम बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल बिजली बनाने में भी किया जाता है और कई देशों में यह एनर्जी का प्रमुख सोर्स है। भारत, अमेरिका, फ्रांस, रूस, चीन और कई अन्य देश अपने करोड़ों नागरिकों को परमाणु एनर्जी से बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और वहां से बिजली बनाने के लिए यूरेनियम आयात करने का समझौता भी किया था। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर जिस यूरेनियम से परमाणु बम बनाया जाता है, उसी से बिजली कैसे बनाई जाती है? इसकी क्या प्रक्रिया होती है और इसमें विस्फोट का कितना खतरा होता है।

    यूरेनियम क्यों होता है इतना खास?

    इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की रिपोर्ट के मुताबिक यूरेनियम एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो पृथ्वी की चट्टानों और मिनरल्स में मौजूद होता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके कुछ परमाणु अस्थिर होते हैं और टूटने पर अत्यधिक मात्रा में एनर्जी छोड़ते हैं। यूरेनियम के कई समस्थानिक (Isotopes) होते हैं, लेकिन इनमें यूरेनियम-235 यानी U-235) सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह आसानी से न्यूक्लियर फिशन की प्रक्रिया से गुजर सकता है। प्राकृतिक यूरेनियम में U-235 की मात्रा केवल लगभग 0.7 प्रतिशत होती है, जबकि बाकी अधिकांश हिस्सा यूरेनियम-238 होता है। यही U-235 बिजली बनाने और परमाणु हथियार दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

    बम और बिजली दोनों में होता है यूज

    अधिकतर लोगों को लगता है कि न्यूक्लियर पावर प्लांट और परमाणु बम में एक जैसा यूरेनियम इस्तेमाल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर यूरेनियम की शुद्धता यानी एनरिचमेंट में होता है। अधिकांश परमाणु बिजलीघरों में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल में यूरेनियम-235 की मात्रा लगभग 3 से 5 प्रतिशत तक बढ़ाई जाती है, जबकि भारत के कई प्रेसराइज्ड हैवी वॉटर रिएक्टर प्राकृतिक यूरेनियम का भी उपयोग करते हैं। दूसरी तरफ परमाणु बम बनाने के लिए आमतौर पर 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा U-235 वाला हाइली एनरिच्ड (Highly Enriched) यूरेनियम चाहिए होता है। यही कारण है कि बिजली बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला यूरेनियम परमाणु बम में सीधे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

    रिएक्टर में कैसे पैदा होती है एनर्जी?

    बिजली बनाने की पूरी प्रक्रिया का केंद्र न्यूक्लियर रिएक्टर होता है। सबसे पहले यूरेनियम को खदानों से निकालकर शुद्ध किया जाता है और फिर उससे छोटे-छोटे फ्यूल पेलेट बनाए जाते हैं। इन पेलेट्स को लंबी धातु की ट्यूबों में भरकर फ्यूल रॉड्स का रूप दिया जाता है और इन्हें रिएक्टर के भीतर लगाया जाता है। जब एक न्यूट्रॉन यूरेनियम-235 के परमाणु से टकराता है, तो उसका नाभिक दो छोटे हिस्सों में टूट जाता है। इस प्रक्रिया को नाभिकीय विखंडन यानी न्यूक्लियर फिजन (Nuclear Fission) कहा जाता है। इस दौरान अत्यधिक गर्मी, एनर्जी और नए न्यूट्रॉन निकलते हैं। ये नए न्यूट्रॉन आगे दूसरे यूरेनियम परमाणुओं को तोड़ते हैं और इस तरह एक कंट्रोल्ड चेन रिएक्शन चलती रहती है। इससे बिजली के उत्पादन की प्रोसेस शुरू हो जाती है।

    गर्मी से ऐसे बनाई जाती है बिजली

    न्यूक्लियर रिएक्टर में पैदा हुई एनर्जी सीधे बिजली में नहीं बदलती है। न्यूक्लियर फिजन से पैदा गर्मी का उपयोग सबसे पहले पानी को अत्यधिक तापमान तक गर्म करने के लिए किया जाता है। यह पानी भाप में बदल जाता है और तेज दबाव वाली भाप विशाल टरबाइनों को घुमाती है। ये टरबाइन एक जनरेटर से जुड़े होते हैं। जैसे ही टरबाइन घूमता है, जेनरेटर मैकेनिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में बदल देता है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से वोल्टेज बढ़ाकर बिजली को ट्रांसमिशन लाइनों के जरिए घरों, इंडस्ट्रीज और अन्य जगहों तक पहुंचाया जाता है। खास बात यह है कि बिजली बनने का यह अंतिम चरण कोयला या गैस आधारित थर्मल पावर प्लांट्स जैसा ही होता है। दोनों के बीच मुख्य अंतर केवल गर्मी पैदा करने के स्रोत का होता है। कोयला पावर प्लांट में गर्मी कोयला जलाकर पैदा की जाती है, जबकि परमाणु पावर प्लांट में यह गर्मी यूरेनियम के कंट्रोल्ड फिजन से मिलती है।

    क्या परमाणु बिजलीघर भी फट सकता है?

    अक्सर लोगों को लगता है कि यूरेनियम की वजह से न्यूक्लियर पावर प्लांट में भी बम की तरह विस्फोट हो सकता है, लेकिन यह गलतफहमी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक परमाणु बिजलीघर परमाणु बम की तरह विस्फोट नहीं कर सकता, क्योंकि उसमें हथियार-ग्रेड यूरेनियम नहीं होता है। उसकी संरचना भी कंट्रोल्ड एनर्जी प्रोडक्शन के लिए बनाई जाती है। अगर किसी कारण से कूलिंग सिस्टम पूरी तरह फेल हो जाए या गंभीर तकनीकी दुर्घटना हो, तो रिएक्टर को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा हादसा 1986 में यूक्रेन के चेरनोबिल और 2011 में जापान के फुकुशिमा में हुआ था। इन घटनाओं के बाद दुनिया भर में परमाणु पावर प्लांट्स के सुरक्षा मानकों को और ज्यादा मजबूत बनाया गया है।

    न्यूक्लियर एनर्जी के फायदे और चैलेंज

    परमाणु एनर्जी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन के दौरान बहुत कम ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है। यही वजह है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियों में इसे महत्वपूर्ण एनर्जी सोर्स माना जाता है। इसके अलावा बहुत कम मात्रा में फ्यूल से भारी मात्रा में बिजली पैदा की जा सकती है और परमाणु संयंत्र दिन-रात लगातार बिजली देने में सक्षम होते हैं। हालांकि इसके साथ कुछ चुनौतियां भी जुड़ी हैं। रेडियोएक्टिव कचरे का सुरक्षित निपटान काफी चैलेंजिंग होता है और न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाने में बहुत ज्यादा खर्च होता है। इसके अलावा अत्यधिक सुरक्षा मानकों की जरूरत होती है। इन सब चुनौतियों के बावजूद भी कई देश इसे भविष्य की क्लीन एनर्जी का महत्वपूर्ण आधार मान रहे हैं। भारत भी इस दिशा में काफी आगे बढ़ रहा है।

    भारत में परमाणु ऊर्जा की क्या स्थिति है?

    भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का संचालन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) करता है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में न्यूक्लियर पावर प्लांट चल रहे हैं। देश अपनी ऊर्जा जरूरतों और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए परमाणु ऊर्जा क्षमता का विस्तार कर रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस यूरेनियम को दुनिया अक्सर परमाणु बम से जोड़कर देखती है, वही आधुनिक विज्ञान की मदद से करोड़ों लोगों के घरों, अस्पतालों और उद्योगों तक रोशनी भी पहुंचा रहा है। भारत लंबे समय से थोरियम आधारित रिएक्टर तकनीक पर भी रिसर्च कर रहा है, क्योंकि देश के पास थोरियम का विशाल भंडार मौजूद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस पहाड़ी पर हनुमान जी भी कर चुके आराम, आज भी मौजूद पदचिह्न, फरीदाबाद की ये जगह कैसे बनी इतनी रहस्यमयी?
    Next Article वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों की जायज़ मांगों को हल करने…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत दौरे पर ड्रग्स की तस्करी करते थे शोएब अख्तर ! यह गेंदबाज भी था शामिल, MHA के पूर्व अफसर का सनसनीखेज दावा | National

      July 14, 2026

      EPFO में बड़ा बदलाव टला! ₹25,000 Wage Ceiling बढ़ाने का फैसला रुका, जानें क्या है कारण?

      July 14, 2026

      Gold-Silver Price Today: सोना खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले! आज अचानक बदले गोल्ड-चांदी के रेट, जानें ताजा भाव | National

      July 14, 2026

      तमिलनाडु में गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

      July 14, 2026

      ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी आईबी अफसर की हत्या के दोषी करार

      July 13, 2026

      अमेरिका-ईरान जंग के बीच रूस का सीक्रेट प्लेन ईरान पहुंचा

      July 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का टारगेट दिया, कोहली और रोहित आउट

      By परवेश चौहानJuly 14, 2026

      IND Vs ENG 1st ODI: सैम करन ने रोहित शर्मा का विकेट लिया। रोहित शर्मा,…

      वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों की जायज़ मांगों को हल करने…

      July 14, 2026

      Explainer: परमाणु बम बनाने वाले यूरेनियम से कैसे बनती है बिजली? क्या होती है पूरी प्रोसेस, आसान भाषा में समझें | Trending

      July 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.