
कुल 96.78% बच्चे हुए पास
CBSE 10th Result 2026, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट DigiLocker Results Portal पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, मुख्य बोर्ड परीक्षा और सेकेंड बोर्ड परीक्षा दोनों के परिणामों को मिलाकर इस वर्ष कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 96.78% रहा है।
इस बार 10वीं में हुई दो बार बोर्ड परीक्षा
सीबीएसई ने वर्ष 2026 से पहली बार कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था शुरू की है। मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थी, जबकि सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई 2026 के बीच हुई। सेकेंड बोर्ड परीक्षा वैकल्पिक थी और इसमें वही छात्र शामिल हुए जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
जो भी छात्र सेकेंड बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे, वे DigiLocker मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल एप खोलें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें। नए छात्र पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE चुनें।
- Class 10 Marksheet/Passing Certificate 2026 पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और सेव किया जा सकता है।
सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
सीबीएसई के अनुसार, कंपार्टमेंट श्रेणी का पास प्रतिशत भी पिछले वर्ष के 48.68 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 52.40 प्रतिशत हो गया है। बोर्ड ने कहा है कि सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन और अन्य पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं से संबंधित जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
