Close Menu
    What's Hot

    नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

    July 20, 2026

    मोहाली की हवा में सांस लेना रोज़ाना 2.6 सिगरेट पीने के…

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026

      एअर इंडिया पर 96 हजार रुपए का जुर्माना, यात्रा से दो घंटा पहले रद्द किया था टिकट

      July 20, 2026

      एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने

      July 20, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर संसद में हंगामा

      July 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»India vs England 3rd ODI: लॉर्ड्स वनडे में काली पट्टी लगाकर क्यों उतरी भारतीय टीम, रखा एक मिनट का मौन | Sports
    खेल

    India vs England 3rd ODI: लॉर्ड्स वनडे में काली पट्टी लगाकर क्यों उतरी भारतीय टीम, रखा एक मिनट का मौन | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    TEAM INDIA BLACK BAND1
    भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स वनडे से पहले गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे. मैच से पहले क्रिकेट जगत के महानतम ऑलराउंडरों में शामिल सर गारफील्ड सोबर्स को श्रद्धांजलि दी गई. दोनों टीमों के खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा. सर सोबर्स के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरे मुकाबले के दौरान काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बांधकर मैदान में उतरे.

    वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का 17 जुलाई को 89 साल की आयु में निधन हो गया था. उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है. सर सोबर्स को क्रिकेट इतिहास का सबसे महान ऑलराउंडर माना जाता है. वह बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज थे और जरूरत के मुताबिक बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों करने की अद्भुत क्षमता रखते थे. इसके अलावा उनकी फील्डिंग भी विश्वस्तरीय थी.

    A perfectly observed minute’s silence for one of the greats of the game, Sir Garfield Sobers 🖤 pic.twitter.com/Pi8ZJD2tSG

    — England Cricket (@englandcricket) July 19, 2026

    महज 17 साल की उम्र में वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सोबर्स ने अपने करियर में 93 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने 8,032 रन बनाए, जिसमें 26 शतक शामिल रहे. गेंदबाजी में उन्होंने 235 विकेट लिए और फील्डिंग में 109 कैच लपके. उनका करियर उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम खिलाड़ियों में शामिल करता है.

    सोबर्स के निधन पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने भी गहरा दुख जताया. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है. सर गारफील्ड सोबर्स की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.”

    It’s incredibly tough to process that Sir Garry is gone. I’ve been looking back at the memories we shared over the years, from him handing me the Player of the Tournament trophy at the 2003 World Cup, to his warm words when he felicitated me for the century milestone. He was… pic.twitter.com/7TfWifVg2l

    — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 18, 2026

    सचिन तेंदुलकर ने भी भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि सर सोबर्स के साथ बिताए पल हमेशा उनकी यादों में रहेंगे. सचिन ने उन्हें “वन एंड ओनली” बताते हुए कहा कि क्रिकेट ने एक महान व्यक्तित्व खो दिया है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी.



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article50 बार प्रयास करने पर नहीं मिली सरकारी नौकरी, बीटेक पास युवक ने दी जान
    Next Article हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी, CM सैनी ने कहा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

      July 20, 2026

      अरे ये तो मेरा बैट है… जिसे चयनकर्ताओं ने टीम से निकाला, उसका बल्ला लेकर रोहित शर्मा उतरे थे खेलने, खुशी से उछल पड़े शार्दुल | खास ख़बर

      July 20, 2026

      रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता

      July 20, 2026

      1 लाख रुपए की नॉन-रिफंडेबल फीस, BCCI ने निकाला टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया? | Sports

      July 20, 2026

      कौन हैं फेरान टोरेस? जिनके गोल ने लियोनेल मेसी को रुलाया, जानिए गर्लफ्रेंड से नेटवर्थ तक सबकुछ | Sports

      July 20, 2026

      9 विकेट गिरे थे, 9 रन की थी जरूरत, सांसे रोक देने वाले मैच में जीता न्यूजीलैंड की टीम, वेस्टइंडीज को हराया | Sports

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

      By परवेश चौहानJuly 20, 2026

      रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रचा इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास नई दिल्ली.…

      मोहाली की हवा में सांस लेना रोज़ाना 2.6 सिगरेट पीने के…

      July 20, 2026

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.