Stock market opening (द भारत ख़बर), मुंबई : कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बैंकिंग के शेयरों में तगड़ी गिरावट की वजह से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 462 अंकों की गिरावट के साथ 77,688 पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 110 अंक गिरकर 24,225 पर कारोबार कर रहा है। बीएसई पर 30 में से 18 कंपनियां हरे निशान पर, जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
बैंकिंग के शेयर भरभराकार गिरे
शुक्रवार को HDFC बैंक ने जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही में मुनाफे के बावजद इसके शेयर में लगभग 5% की गिरावट देखी जा रही है। वहीं एक्सिस बैंक के शेयर में भी लगभग 5% और कोटक बैंक में 2.51% की गिरावट देखी जा रही है। भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक का मौजूदा वित्ता वर्ष की पहली तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 4.98% बढ़कर 19,060 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में बैंक को इंट्रेस्ट से होने वाली कुल आय (NII) 6.7% बढ़कर 33,535.9 करोड़ रुपये रही। बैंक का टोटल ऐसेट्स पर नेट इंट्रेस्ट मार्जिन (NIM) 3.26% रहा, जबकि इंट्रेस्ट-अर्निंग ऐसेट्स पर 3.40% रहा।
इन शेयरों में तेजी
ट्रेंट, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, भारती एयरेटल, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एशियन पेंट, अल्ट्रासेमको, सन फार्मा, एचसीएल टेक, इटरनल, टाइटन, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फि्न्सर्व, एलटी के शेर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में गिरावट
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, हिंदुस्तान लीवर, एसबीआईएन, इन्फोसिस, बीईएल, टीसीएस बजाज फिन्सर्व, इंडिगो, मारुति, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई तेज होने और ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की वजह से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। इस वजह से तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
ब्रॉडर बाजार का रुख
बीएसई टॉप 10 बैंक्स में 2.11% की गिरावट देखा जा रही है, जबकि बीएसई फोकस्ड आईटी के शेयर में 0.08% बीएसई पावर में 1.08% के तेजी देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.36% के तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप के शेयर में 0.16% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड 2.34% की तेजी के साथ प्रति बैरल 90.44 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

