Stock market opening 22 July (द भारत ख़बर), मुंबई: मध्यपूर्व में जारी संघर्ष और भीषण होने के साथ ही देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट से लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 86 अंकों की गिरावट के साथ 77,384.95 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ 24,150.45 पर खुला। सुबह 10.55 बजे सेंसेक्स 76,865 पर, जबकि निफ्टी 24,021 पर कारोबार कर रहा था।
स्टॉक मार्केट की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीएसई पर 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर, जबकि सिर्फ दो कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर इटरनल, एशियन पेंट, मारुति और टाइटन के शेयर में तेजी देखी जा रही है। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 0.40% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
BSE पर एलटी, अडाणी पोर्ट्स, ITC, सन फार्मा, BEL, हिंदुस्तान लीवर, पावरग्रिड, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, ट्रेंट, रिलायंस, SBIN, टाटा स्टील, इन्फोसिस, TCS और HDFC बैंक के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। इंडिगो के शेयर में सबसे ज्यादा इंडिगो में गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
मध्यपूर्व में जारी संघर्ष और तेज होने से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। हौती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के पास तेल के जहाजों के लिए प्रमुख जलमार्ग रोकने की धमकी देने का असर तेल बाजार पर साफ दिखने लगा है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.21% उछलकर 92.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.65%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.68%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.05% की गिरावट देखी जा रही है।

