नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाने वाले ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी हैं जिनको निजी जीवन में पहली शादी से कड़वा अनुभव हुआ. पहली शादी को तोड़कर उन्होंने नई जीवन साथी के साथ आगे बढ़ने का फैसला लिया. भारतीय क्रिकेटरों की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. मैदान पर अपने प्रदर्शन से लाखों दिल जीतने वाले कई क्रिकेटरों की शादीशुदा जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आए.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को खेल के मैदान पर जितना उनके प्रदर्शन की वजह से जाना जाता है, निजी जिंदगी की खबरों की वजह से भी चर्चा मिली. अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से हुई थी. दोनों के दो बेटे हुए, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया. इसके बाद अजहरुद्दीन ने अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी की. कमाल की बात ये कि उनका ये रिश्ता भी नहीं चला और दोनों अलग हो गए.

क्रिकेट की दुनिया का सबसे चर्चित चेहरा सचिन तेंदुलकर के साथ भारतीय टीम में नाम कमाने वाले विनोद कांबली हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने पहले नोएला लुईस से शादी की थी. दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. रिश्ते में खटास आने के बाद दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला लिया. इसके बाद कांबली ने एंड्रिया हेविट से दूसरी शादी की, जिनसे उनका एक बेटा भी है.
भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने दूसरी शादी की इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अरुण लाल का है. उन्होंने पहली पत्नी रीना से अलग होने के बाद साल 2022 में बुलबुल साहा से दूसरी शादी की. सुर्खियां इस बात को लेकर हुई कि जब उनकी दूसरी शादी हुई तो वो 66 साल के थे.

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पहली शादी निकिता वंजारा से हुई थी. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय जो कार्तिक के दोस्त भी थे उन्होंने निकिता से रिश्ता बढ़ाया और बात सबके सामने आ गई. पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने दोस्त और पत्नी की धोखेबाजी के बाद ये रिश्ता खत्म कर तलाक ले लिया. इसके बाद कार्तिक ने भारत की स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल से शादी की. दोनों आज खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं और जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और आईसीसी मैच रेफरी ने पहली शादी पत्नी ज्योत्स्ना से की थी. कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच रिश्ते में खटास आई. इसके बाद उन्होंने इस शादी को खत्म करने का फैसला लिया. उन्होंने पत्रकार माधवी पत्रावली से दूसरी शादी की।

