नई दिल्ली. पूरी दुनिया की नजर एक बार फिर से ओलंपिक के बाद खेल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट कॉमनवेल्थ गेम्स पर रहने वाली है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस बार भारत की नजरें अपने स्टार खिलाड़ियों नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन पर होंगी, जो देश के लिए पदक जीतने की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं.
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 10 खेल शामिल किए गए हैं, जो बर्मिंघम 2022 की तुलना में नौ कम हैं. इसके अलावा 6 पैरा स्पोर्ट्स भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे. सभी मुकाबले ग्लासगो के चार प्रमुख वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे.

भारत ने इस बार 125 सदस्यीय दल भेजा है, जिसमें पैरा एथलीट भी शामिल हैं. भारतीय एथलेटिक्स टीम की अगुआई ओलंपिक पदक विजेता और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन नीरज चोपड़ा करेंगे. टीम में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर और मुरली श्रीशंकर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं. भारत की शुरुआत 23 जुलाई को लॉन बॉल्स से होगी. इसी खेल में भारत ने बर्मिंघम 2022 में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था.
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, 3×3 बास्केटबॉल और व्हीलचेयर 3×3, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग, वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग, लॉन बॉल्स और पैरा लॉन बॉल्स, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, नेटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो

बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 61 पदक जीते थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया 179 पदकों (67 स्वर्ण) के साथ शीर्ष पर रहा था। इंग्लैंड दूसरे, जबकि स्कॉटलैंड तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार भी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, कनाडा, न्यूजीलैंड और मेजबान स्कॉटलैंड के बीच पदकों की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
स्कॉट्सटाउन स्टेडियम – एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
SEC सेंटर – बॉक्सिंग, लॉन बॉल्स, जूडो और 3×3 बास्केटबॉल
SEC आर्माडिलो – वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग
OVO हाइड्रो – नेटबॉल
टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर – स्विमिंग और पैरा स्विमिंग
सर क्रिस होय वेलोड्रोम एंड एरीना – ट्रैक साइक्लिंग, पैरा ट्रैक साइक्लिंग और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
भारत में कहां देखें लाइव?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के इवेंट का टीवी प्रसारण कहां देख पाएंगे?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के इवेंट के लाइव टेलीकास्ट का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन (DD National) के पास है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

