नई दिल्ली. भारतीय टीम एक नए जोश और जीत की उम्मीद लेकर जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह पर आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कप्तान बनाया गया था. बतौर टी20 कप्तान श्रेयस लगातार 6 मैच हार चुके हैं. उनके अपनी पहली जीत का इंतजार है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अब तक सात टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें टीम को सिर्फ एक जीत मिली है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी थी. ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा उनके लिए वापसी का बड़ा मौका माना जा रहा है. कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज की शुरुआत से पहले कहा है कि मुकाबला बराबरी का होगा. इस सीरीज के एकतरफा होने की उम्मीद ना करें.

15 साल युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा का केंद्र होंगे. उनके अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की संभावना है. संजू सैमसन के टीम से बाहर होने के बाद ओपनिंग की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों पर रहने की उम्मीद है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब वैभव के लिए बेहद खास मैदान है. इसी मैदान पर उन्होंने कुछ महीने पहले अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक जड़कर भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अभिषेक शर्मा ने भी इसी मैदान पर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया था.
इस दौरे पर नियमित मुख्य कोच गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ हैं. माना जा रहा है कि उनकी कोचिंग शैली के कारण प्लेइंग इलेवन में बार-बार बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे. युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जाएंगे.
कब खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I मुकाबला?
पहला मैच 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को खेला जाएगा.
कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I मुकाबला?
पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club), हरारे, जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I मुकाबला कब शुरू होगा?
मैच शाम 4:30 बजे IST (भारतीय समय) से शुरू होगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला T20I मुकाबला लीनियर टीवी पर कैसे देखें?
मैच Unite8 Sports चैनल पर लाइव प्रसारित होगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले T20I मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप पर उपलब्ध होगी.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अशोक शर्मा, रवि बिश्नोई, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह।
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रायन बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा, तफाद्जवा त्सिगा।

