Close Menu
    What's Hot

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद

    January 27, 2026

    हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें तय, देखें पूरे एग्ज़ाम की डेटशीट

    January 27, 2026

    फॉरेस्ट गार्ड और दिहाड़ी मजदूर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते..

    January 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद

      January 27, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए फलाहारी बाबा

      January 27, 2026

      दक्षिण 24 परगना जिले में 2 गोदामों में आग लगने से आठ लोगों की मौत

      January 27, 2026

      भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

      January 27, 2026

      India-EU Trade Deal: भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा भारत-ईयू व्यापार समझौता : पीएम मोदी

      January 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, January 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana Roadways Strike: आज से रोडवेज का चक्का जाम, इन मांगों को लेकर खट्टर सरकार से भिड़े कर्मचारी
    Breaking News

    Haryana Roadways Strike: आज से रोडवेज का चक्का जाम, इन मांगों को लेकर खट्टर सरकार से भिड़े कर्मचारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Haryana Roadways Strike

    Haryana Roadways Strike: हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सड़कें जाम कर दी हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

    संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह से ही अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया था। कुरुक्षेत्र डिपो के जीएम सुखदेव सिंह का कहना है कि बसें सामान्य रूप से चलाई जाएंगी। 

    वहीं, कर्मचारी संगठनों के नेताओं का कहना है कि वे किसी भी स्तर पर बसें नहीं चलने देंगे।

    रोडवेज की हड़ताल और कड़ाके की ठंड के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजी बसें सामान्य रूप से चल रही हैं और वे हड़ताल का पूरा फायदा उठाएंगी। 

    उधर, रोडवेज बसों से जाने वाली डाक पर भी असर पड़ा है। कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पर ही दर्जनों पैकेट पड़े हुए हैं। कर्मचारी बस स्टैंड पर ही अलाव जलाकर कड़ाके की ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।

    ड्राइवर और कंडक्टर डिपो के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

    जब सरकार ने मांगें नहीं मानी तो सांझा मोर्चा के आह्वान पर नारनौल डिपो के चालक-परिचालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। बुधवार सुबह से ही यूनियन पदाधिकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

    नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए कॉमन फ्रंट को 11 जनवरी, 10 मार्च, 23 जून व 13 दिसंबर को बैठक के लिए आमंत्रित किया था।

    साझा मोर्चा ने कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए तर्क व साक्ष्य दिए। लेकिन इसके बाद भी सरकार की ओर से मांगों पर अमल नहीं किया गया। इसके विरोध में 24 जनवरी को प्रदेश भर में बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। 

    इसी कड़ी में नारनौल डिपो के सभी ड्राइवर, कंडक्टर और वर्कशॉप कर्मचारियों ने भी हड़ताल का पूरा समर्थन किया है।

    रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लंबे रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, झुंझुनू समेत कई रूटों पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    नारनौल डिपो के बाहर सुबह से ही चालक परिचालक सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं। वे अपनी मांगों को लेकर ठंड के बीच सुबह से ही धरने पर बैठे हुए हैं। हालांकि सुबह हड़ताल के बीच दो-तीन बसें अलग-अलग रूटों पर रवाना हुईं।

    सांझा मोर्चा की मुख्य मांगें

    • हिट एंड रन कानून को खत्म किया जाए।
    • अवकाश कटौती पत्र वापस लिया जाए।
    • कंडक्टर व ड्राइवर की वेतन विसंगति दूर की जाए।
    • 2002 के चालकों की नियुक्ति तिथि सुनिश्चित कर उन्हें पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए।
    • 52 दादरी के ड्राइवरों व हेल्परों को 2016 के लिए पक्का करने की नीति बनाई जाए।
    • ड्राइवर और कंडक्टरों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी करने वालों को ओवरटाइम दिया जाए।
    • चालकों को स्टेशन प्रभारी के पद पर पदोन्नत किया जाए।

    source https://www.nayaharyana.com/2024/01/haryana-roadways-strike.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana School Closed due to Cold Wave: हरियाणा में स्कूलों में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी, 6वीं से 12वीं तक के कक्षाएं रहेगी…
    Next Article aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: आज गुरुवार, 25 जनवरी 2024 को कैसा रहेगा पूरे भारत का मौसम, जानें मौसम का पूरा हाल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद

    January 27, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आए फलाहारी बाबा

    January 27, 2026

    दक्षिण 24 परगना जिले में 2 गोदामों में आग लगने से आठ लोगों की मौत

    January 27, 2026

    भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता

    January 27, 2026

    India-EU Trade Deal: भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े अवसर पैदा करेगा भारत-ईयू व्यापार समझौता : पीएम मोदी

    January 27, 2026

    अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 25 की मौत

    January 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर विवाद

    By अंकित कुमारJanuary 27, 2026

    Rahul Gandhi Controversy: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

    हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें तय, देखें पूरे एग्ज़ाम की डेटशीट

    January 27, 2026

    फॉरेस्ट गार्ड और दिहाड़ी मजदूर को 20,000 रुपये रिश्वत लेते..

    January 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.