नई दिल्ली. टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे मयंक यादव ने आते ही धमाल मचा दिया. भारतीय तेज गेंदबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए दो साल बाद अपना पहला विकेट हासिल किया. मयंक ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट को गोल्डन डक कर मेजबान खेमे में सनसनी मचा दी.
मयंक ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर तेज रफ्तार गेंद फेंकी, जो सीम से हल्की बाहर निकली. बल्लेबाज ब्रायन बेनेट गेंद को समझ नहीं सके और विकेटकीपर ईशान किशन ने शानदार कैच लपका. फील्ड अंपायर ने उनको आउट नहीं दिया था. कप्तान ने बिना समय बर्बाद किए डीआरएस लिया. अल्ट्राएज में हल्का किनारा मिलने के बाद फैसला भारत के पक्ष में गया और बेनेट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
Wicket on the very first delivery! ⚡️
How’s that for a start from Mayank Yadav 😎
A successful review from #TeamIndia 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/MmHx5RXQVz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
यह विकेट मयंक यादव के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि चोटों से जूझने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी की है. पिछले दो वर्षों में लगातार फिटनेस समस्याओं के कारण उनका करियर प्रभावित रहा. हरारे में उन्होंने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से फिर से अपनी पहचान बना दी. मयंक यादव ने दो साल पहले आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था. इसी दौरान उन्होंने 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड भी बनाया था.
Aate hi kaam shuru kar diye 🔥💪
Watch it LIVE only on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/q6VBxaRJz3#ZIMvIND #RokoNahiThoko #MayankYadav pic.twitter.com/Pg9RugnnTR
— FanCode (@FanCode) July 23, 2026
चोटों के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहने वाले मयंक यादव ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार वापसी का संकेत दे दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही ओवर में विकेट लेकर उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी रफ्तार और धार अब भी बरकरार है।

