एक दिन पहले सरकार ने 17 सीनियर अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन के आदेश किए थे जारी
NEET Paper Leak, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को 17 सीनियर अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन के आदेश जारी किए थे। सबसे बड़ा फेरबदल शिक्षा मंत्रालय में हुआ था।
यहां 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के हायर एजुकेशन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था। वे मौजूदा सचिव विनीत जोशी की जगह लेंगे। जबकि विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय सचिव बना दिया गया है। इसके अलावा 1995 बैच के आईएएस अधिकारी टीके अनिल कुमार को पदोन्नत कर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

