Close Menu
    What's Hot

    500 से 5 हजार तक की दिवाली छूट…बल्लभगढ़ की मार्केट से सस्ता इलेक्ट्रिक समान नहीं मिलेगा कहीं, दिल्ली तक से आ रहे ग्राहक

    October 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पंजाबी सिनेमा तथा मनोरंजन…

    October 29, 2026

    पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

      October 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 29, 2026

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Vaibhav Sooryavanshi Celebration: वैभव सूर्यवंशी ने खोला सेलिब्रेशन का राज, रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद किसके लिए किया था इशारा | Sports
    खेल

    Vaibhav Sooryavanshi Celebration: वैभव सूर्यवंशी ने खोला सेलिब्रेशन का राज, रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद किसके लिए किया था इशारा | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vabihav sooryavanshi celebration
    जिम्बाब्वे में फिफ्टी जमाने के बाद किए गए सेलिब्रेशन का वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रन ना बनाने की नाकामी को जिम्बाब्वे में पीछे छोड़ा. 15 साल के युवा बल्लेबाज ने पहले टी20 मुकाबले में इतिहास रचने के बाद अपने खास सेलिब्रेशन का राज भी खोल दिया है. रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ने वाले वैभव ने बताया कि उनका सेलिब्रेशन उनके परिवार और रिंकू सिंह से जुड़ी खास बातचीत का हिस्सा था. वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले अब दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं.

    हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में वैभव ने सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. 19 गेंद पर 50 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 126 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सहित कई रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए.

    A 1️⃣9️⃣-ball blitz that goes straight into the history books 📖

    A record breaking knock from Vaibhav Sooryavanshi 🔥#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/mlFK05CW7L

    — BCCI (@BCCI) July 23, 2026

    अर्धशतक पूरा करने के बाद वैभव ने हाथों से एक खास इशारा किया और फिर डगआउट की ओर दोनों अंगूठे दिखाए. इस सेलिब्रेशन को लेकर काफी चर्चा हुई. अब बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने इसका खुलासा किया. उन्होंने कहा, “पहला सेलिब्रेशन मैंने अपनी मां के लिए किया था. दूसरा रिंकू भैया और मेरे बीच हुई एक बात से जुड़ा था.”

    WHO WAS THIS CELEBRATION FOR 👀

    Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/q6VBxaRJz3 #ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/M4SUujuc01

    — FanCode (@FanCode) July 23, 2026

    वैभव ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी अपने परिवार, कोच और उन सभी लोगों को समर्पित की, जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर में हर मुश्किल और अच्छे दौर में उनका साथ दिया. उन्होंने कहा, “मैं यह पारी अपने परिवार, अपने कोच और उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने मेरे अच्छे और बुरे समय में हमेशा मेरा समर्थन किया.”

    वैभव ने आगे कहा, “मुझे यहां का माहौल पसंद है. कुछ मैदान ऐसे होते हैं जहां बल्लेबाजी करने में मजा आता है. शायद हरारे उन्हीं में से एक है. मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं. मेरा लक्ष्य हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना, टीम के लिए योगदान करना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है.”



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनटीए की बड़ी कार्रवाई, 47 अफसर बर्खास्त किए
    Next Article Vaibhav Sooryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने खेली ऐसी पारी, वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया स्वाहा, दुनिया को कोई बैटर नहीं टिक पाया आगे | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IND vs NZ 4th T20I Likely XI: अक्षर पटेल और वैभव सूर्यवंशी बाहर, कुलदीप यादव और ईशान किशन की होगी एंट्री! | Sports

      October 29, 2026

      न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, तेज गेंदबाज बाहर! किसे मिलेगा मौका | Sports

      October 28, 2026

      Watch Video: ठंडा पानी मत पीना, गर्म करके… वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड में मिली बलिया वाली ‘दीदी’, वीडियो वायरल | Sports

      October 28, 2026

      अभिषेक शर्मा ने ठोके 113 रन, पाकिस्तान की पूरी टीम 110 रन पर हुई ढेर, मैदान पर मचा हाहाकार | Sports

      October 28, 2026

      6,6,6,6,6,6…अभिषेक शर्मा का कहर, सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी, तीसरे नंबर पर पहुंचे | Sports

      October 27, 2026

      चयनकर्ताओं ने किया नजर अंदाज, दो मैच में दो डबल सेंचुरी ठोक डाली, आयुष बदोनी ने रच दिया इतिहास | Sports

      October 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      500 से 5 हजार तक की दिवाली छूट…बल्लभगढ़ की मार्केट से सस्ता इलेक्ट्रिक समान नहीं मिलेगा कहीं, दिल्ली तक से आ रहे ग्राहक

      By प्रमोद रिसालियाOctober 29, 2026

      फरीदाबाद. दिवाली पर घर में नया टीवी लाना हो, फ्रिज खरीदना हो या वाशिंग मशीन…

      केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पंजाबी सिनेमा तथा मनोरंजन…

      October 29, 2026

      पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

      October 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.