नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की दो सफल टीमों के बीच एक खिलाड़ी को लेकर बातचीत चल रही है. खबरों की माने तो मुंबई इंडियंस 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही है. मुंबई इंडियंस और CSK के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या के बदले आयुष म्हात्रे और नकद राशि चाहती है. CSK अपने 19 साल के युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है.
आयुष म्हात्रे के नाम को लेकर बात नहीं बनने पर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक नया प्रस्ताव दिया गया है. बताया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने के बदले दो खिलाड़ियों को टीम देने के लिए तैयार है. इस प्रस्ताव में शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये नकद देने की पेशकश की गई है. माना जा रहा है कि इस डील की कुल कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है.
मुंबई इंडियंस आयुष म्हात्रे को भविष्य का बड़ा खिलाड़ी मान रही है. आईपीएल 2026 में उन्होंने करीब 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सभी को प्रभावित किया था. इसी वजह से MI उन्हें अपनी टीम के भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा मान रही है. टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश है जो लंबे समय तक तेजी से रन बनाने की क्षमता रखता है. युवा आयुष इसके लिए फिट बैठते हैं.
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जो मिडिल ऑर्डर में तूफानी बल्लेबाजी करते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में भी अहम मौकों पर विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं. बतौर कप्तान हार्दिक गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब जिता चुके हैं. IPL 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने पूरे सीजन में 206 रन बनाए और 4 विकेट ही हासिल किए. गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को भी कप्तान की जरूरत है.

