नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी धमाकेदार खेल दिखाया जिसने अयरलैंड और इंग्लैंड की कड़वे अनुभव को पीछे छोड़ दिया. दो साल बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे मयंक यादव ने पहले मैच में पहली बॉल पर विकेट चटकाया और अब तीसरे मैच में भी वही कमाल कर दिखाया. इस गेंदबाज ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसे सिर्फ एक ही भारतीय गेंदबाज ने किया था. मयंक यादव ने भूवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में एक बार फिर अपनी रफ्तार का जलवा दिखाया. पहले टी20 में जिसको पहली बॉल पर अपना शिकार बनाया था उनको फिर से वापसी का टिकट थमाया. उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को गोल्डन डक पर आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. मयंक ने करीब 147 किमी/घंटा की रफ्तार से शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर ब्रायन बेनेट बल्ले का किनारा दे बैठे. पहली स्लिप में खड़े वैभव सूर्यवंशी ने शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन भेज दिया.
Same bowler, same batter, same exact first-ball result 🔥
Mayank Yadav dismisses Brian Bennett on the very first ball… AGAIN 😮
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/SkfYVRzWEh
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी
इस विकेट के साथ मयंक यादव ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पारी की पहली गेंद पर तीन बार विकेट लेने के भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इस मामले में उन्होंने हार्दिक पांड्या (2 बार) को पीछे छोड़ दिया. मयंक यादव ने इसी सीरीज के पहले टी20 में भी ब्रायन बेनेट को पहली ही गेंद पर आउट किया था. उस मुकाबले में उन्होंने दो साल बाद वापसी करते हुए 2 विकेट झटके थे. अब तीसरे टी20 में भी उन्होंने ठीक वैसी ही शुरुआत दोहराकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया. मयंक की इस धमाकेदार गेंदबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक बनते जा रहे हैं।

