कहा- बातचीत को मौका देने के लिए हमले रोके गए हैं
US-Iran War Update, (द भारत ख़बर), तेहरान/वॉशिंगटन डीसी/तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हथियारों की कमी को नकारते हुए कहा, हमारे पास दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार हैं, जरूरत से भी ज्यादा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका के हथियार खत्म नहीं हो रहे हैं। ट्रम्प का यह बयान उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान के साथ लगातार टकराव की वजह से अमेरिका के पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार घट रहा है।
पहली पोस्ट पर उन्होंने लिखा- स्ट्राइक आॅन खार्ग। इसके बाद उन्होंने कुछ और आई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें एक ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी झंडा नजर आ रहा है। एक दूसरी तस्वीर में जहाज को उड़ता हुआ दिखाया गया, जिसके साथ लिखा था- नो मोर इंजन्स।
ईरान बोला- अमेरिका और ईरान के बीच कभी कोई समझौता नहीं हो सकता
वहीं, ईरान की संसद के उपाध्यक्ष हमीदरेजा हाजीबाबाई ने कहा है कि अमेरिका यह तय नहीं कर सकता कि वह कब युद्ध शुरू करेगा और कब युद्धविराम की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा कभी नहीं होने देगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच कभी कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, अमेरिका का युद्ध भी युद्ध है, उसकी शांति भी युद्ध है और उसका संवाद भी युद्ध है। इसलिए हमें हर समय सतर्क रहना होगा।
कच्चे तेल के दाम घटे
अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई में फिलहाल विराम लगने के बाद सोमवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कारोबारियों को अब भी आशंका है कि हालात फिर बिगड़ सकते हैं। ब्रेंट क्रूड 6.7% टूटकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई 6.1% गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इलाज के लिए कर्ज लेने को मजबूर ईरान के लोग
ईरान में बढ़ते इलाज के खर्च के कारण बड़ी संख्या में लोग अब कर्ज लेकर अपना इलाज कराने को मजबूर हैं। ईरानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इलाज का खर्च लोगों की कमाई की तुलना में ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, अब कई ईरानियों को इलाज के लिए पैसे उधार लेने, इलाज टालने या अस्पतालों और क्लीनिकों में बिल कम कराने की कोशिश करनी पड़ रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि इलाज शुरू होने से पहले मरीजों को डॉक्टर की सलाह नहीं, बल्कि कर्ज, किस्तों में भुगतान या डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।
ट्रम्प से मिलने अमेरिका जाएंगे नेतन्याहू
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका रवाना होंगे, जहां उनकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात होगी। दोनों नेताओं की यह जंग के बाद पहली आमने-सामने की बैठक होगी।
ये भी पढ़ें: चिंतपूर्णी मंदिर सुगम दर्शन प्रणाली में वित्तीय अनियमितता उजागर, एक ही ट्रांजेक्शन आईडी से जारी हुए 80 पास

