Close Menu
    What's Hot

    स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके

    September 14, 2026

    ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

    September 14, 2026

    हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

      September 14, 2026

      Delhi News: ब्रिक्स समिट की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने हथियार के साथ बनाई रील, दिल्ली पुलिस ने किया सस्पेंड | Delhi

      September 14, 2026

      पीछे सोता रहा ड्राइवर, यात्री ने किया कुछ ऐसा; वायरल वीडियो देख हर किसी के उड़े होश

      September 13, 2026

      आज है गणेश चतुर्थी का त्योहार, जानें आपके शहर में बैंक और स्कूल खुले रहेंगे या बंद

      September 13, 2026

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रुपए किया
    पंजाब

    मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रुपए किया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : सफाई सेवकों के सम्मान और गरिमा की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों एवं सीवरमैन के मासिक मानदेय में बड़ा इज़ाफ़ा करने का निर्णय लिया है।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तथा स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ पूरे दिन चली व्यापक और सकारात्मक वार्ता के बाद यह निर्णय लिया। सफल बातचीत के उपरांत राज्यभर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी जारी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

    पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “सफाई सेवक हमारे शहरों की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन को नियमित सफाई सेवकों एवं सीवरमैन को परिवीक्षा काल के दौरान मिलने वाले कुल मासिक मानदेय के बराबर भुगतान किया जाएगा।”

    उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों द्वारा अनुबंध के आधार पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों को अब 1 अगस्त, 2026 से नियमित कर्मचारियों के परिवीक्षा काल के दौरान मिलने वाले 20,500 रुपये प्रति माह के बराबर मानदेय दिया जाएगा।

    हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि संशोधित वेतन संरचना के तहत अनुबंध आधारित कर्मचारियों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इन कर्मचारियों का मासिक मानदेय 10,500 रुपये था, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 14,000 रुपये किया गया था और अब इसे बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि मान सरकार के इस निर्णय से स्वच्छता सेवाओं से जुड़े हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी शहरी स्थानीय निकायों और नगर सुधार ट्रस्टों को निर्देश दिए हैं कि वे 1 अगस्त से इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करें।

    बरनाला में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

    उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रत्येक सफाई कर्मचारी के कल्याण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पंजाब के निर्माण के प्रति मान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सरकार सार्वजनिक सेवा में योगदान देने वाले प्रत्येक कर्मचारी के सम्मान की रक्षा करने तथा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअचानक काले बादलों से घिरी दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; आंधी संग हुई तेज बारिश
    Next Article 4 छोटे कद के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, ऐसा रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जिसे भूलना नामुमकिन | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके

      September 14, 2026

      Punjab News: लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; हड़कंप मचा

      September 12, 2026

      अकाली दल ने PG सिलेबस से इतिहास के चार पेपर हटाने…

      September 12, 2026

      ससुराल वालों से परेशान होकर नई दुल्हन ने धारीवाल नहर में..

      September 12, 2026

      तूर बंजारा में भाजपा नेताओं का विरोध, मनीष सिसोदिया बोले- ग्रामीणों ने दिखाया आइना

      September 11, 2026

      BJP पर बरसे कुलदीप धालीवाल

      September 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      स्कूलों में नशे के खिलाफ मान सरकार की नई पहल, विद्यार्थियों को सिखाए जा रहे बचाव के वैज्ञानिक तरीके

      By श्वेता चौहानSeptember 14, 2026

      पंजाब सरकार ने साक्ष्य-आधारित नशा रोकथाम पाठ्यक्रम के लिए सीईजीए बर्कले, नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत…

      ‘अस्सलामुअलैकुम’ से शुरू, ‘जज़ाकल्लाह’ पर खत्म IPS बुशरा बानो का वीडियो, वायरल होने के बाद क्यों मचा बवाल? | National

      September 14, 2026

      हिमाचल में सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें ये भाव

      September 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.