Close Menu
    What's Hot

    Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को इस मामले में बताया डॉन ब्रैडमैन जैसी, वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान | Sports

    July 28, 2026

    8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में SDO को गिरफ्तार…

    July 28, 2026

    HUL का मुनाफा घटा, शेयर हुए धड़ाम, टर्नओवर बढ़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे
    Breaking News

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Himachal Weather: लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की आशंका बनी हुई है।
    Himachal Weather: लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की आशंका बनी हुई है।

    परैल पुल पर पानी भरा, चंबा-पठानकोट एनएच भी ठप
    Himachal Weather, (द भारत ख़बर), चंबा: चंबा के सुल्तानपुर वार्ड सहित आसपास की ग्राम पंचायतों में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के कारण अचानक आए मलबे और पानी के तेज बहाव से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्राम पंचायत सरोल, परेल और तड़ोली में पानी और मलबा लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।

    बाढ़ से इन क्षेत्रों में 64 मकानों के अलावा आठ दुकानें और एक गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया। घरों-दुकानों में पानी और मलबा घुस गया, जिससे कई परिवारों को रातोंरात घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। 16 कारें, पांच बाइक और एक स्कूटी मलबे की चपेट में आईं। कई स्थानों पर मकानों के आंगन और कमरों तक मलबा भर गया।

    पीड़ित परिवारों को प्रशासन ने 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि जारी की

    घटोला, नाडू और तड़ोली नालों में आए तेज बहाव से उपजाऊ भूमि, गोशालाओं और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 50-50 हजार रुपए जारी किए हैं। मंगलवार शाम तक प्रदेशभर में 179 सड़कें, 62 बिजली ट्रांसफार्मर और 107 पेयजल योजनाएं ठप रहीं।

    अगले दो दिन तक बाढ़ की चेतावनी, शिक्षण संस्थान बंद

    मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अगले दो दिनों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए नाहन उपमंडल में बुधवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पांवटा में मंगलवार को स्कूल बंद रहे।

    दिल्ली से धर्मशाला आने वाली तीन उड़ानें रद्द, रेल सेवाएं भी प्रभावित

    राजधानी शिमला में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई। मंगलवार सुबह लिफ्ट के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सर्कुलर रोड कई घंटे तक बंद रही। शहर और उपनगरों में पेड़ गिरने और डंगे ढहने से भी परेशानी बढ़ी। खराब मौसम के कारण दिल्ली से धर्मशाला आने वाली तीन उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गई। रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। सिरमौर जिले में मंगलवार को बारिश-भूस्खलन के चलते कई सड़कों पर यातायात ठप रहा। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की आशंका बनी हुई है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर आवाजाही रोकी, गुई नाला के पास भूस्खलन, 5 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

    उधर, चंबा में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे हैदराबाद के पांच श्रद्धालु सोमवार रात गुई नाला के पास भूस्खलन के कारण फंस गए। रात को रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

    मंडी में पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर कोटरोपी के पास नई सड़क मंगलवार शाम अचानक धंसने लगी। जमीन बैठने से भूस्खलन और यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी
    Next Article HUL का मुनाफा घटा, शेयर हुए धड़ाम, टर्नओवर बढ़ा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026

      राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

      July 28, 2026

      जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज, कहा- ऐसा होता रहता है, प्रधान का जवाब- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं

      July 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को इस मामले में बताया डॉन ब्रैडमैन जैसी, वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान | Sports

      By परवेश चौहानJuly 28, 2026

      उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी को बताया डॉन ब्रैडमैन जैसा नई दिल्ली. भारतीय टीम के युवा…

      8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में SDO को गिरफ्तार…

      July 28, 2026

      HUL का मुनाफा घटा, शेयर हुए धड़ाम, टर्नओवर बढ़ा

      July 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.