Close Menu
    What's Hot

    तरनतारन में AAP के मौजूदा सरपंच अश्विनी कुमार ‘टूट’ की…

    October 6, 2026

    दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

    October 6, 2026

    बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीखें जारी, डेडलाइन चूकी तो होगी कार्रवाई

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

      October 6, 2026

      दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

      October 6, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National

      October 6, 2026

      Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

      October 6, 2026

      CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज ! चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

      October 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana Government Doctors Strike: हरियाणा में डॉक्टर की हड़ताल दो दिन के लिए स्थगित, अनिल विज से बैठक के बाद लेंगे फैसला
    Breaking News

    Haryana Government Doctors Strike: हरियाणा में डॉक्टर की हड़ताल दो दिन के लिए स्थगित, अनिल विज से बैठक के बाद लेंगे फैसला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Haryana Government Doctors Strike: हरियाणा में डॉक्टर की हड़ताल दो दिन के लिए स्थगित, अनिल विज से बैठक के बाद लेंगे फैसला

    Haryana Government Doctors Strike: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल दो दिन के लिए टल गई है। डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल देर शाम खत्म कर दी।

    स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.रणदीप सिंह पूनिया ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच फोन पर बातचीत कराकर एक जनवरी को उच्च स्तरीय बैठक तय करने के बाद सरकारी डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

    हरियाणा में आज से डॉक्टर ड्यूटी पर लौटेंगे

    शनिवार से राज्य के सरकारी अस्पतालों में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रहेंगी। एक जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली बैठक में स्वास्थ्य सचिव जी अनुपमा और स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रणदीप पुनिया भी शामिल होंगे, ताकि वार्ता के दौरान किसी भी मुद्दे पर कोई गतिरोध पैदा न हो।

    एक जनवरी को मंत्री विज की बैठक के बाद डॉक्टर फैसला लेंगे

    अब तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह कह कर डॉक्टरों को टालते रहे हैं कि सरकार द्वारा दो साल पहले मानी गयी मांगों से संबंधित फाइल वित्त विभाग में फंसी है।

    एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया और महासचिव डॉ. अनिल यादव ने कहा कि एक जनवरी तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिए गए तो हड़ताल दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

    बांड राशि कम करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य सचिव कार्यालय को भेजा गया

    इससे पहले गुरुवार रात और शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, डीजीएचएस डॉ. जे. एस. पूनिया, डीएचएस डॉ. मनीष बंसल और डीजीएस डॉ. कुलदीप की मौजूदगी में एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक हुई।

    बैठक में डीजीएचएस ने बताया कि बैंक गारंटी की शर्त हटाने के साथ पीजी बांड की राशि कम करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य सचिव के कार्यालय को भेजा गया है।

    सरकार के पास पोस्ट डेटेड चेक का प्रस्ताव

    इसके बदले पोस्ट डेटेड चेक स्वीकार करने का प्रस्ताव पहले से ही सरकार के पास विचाराधीन है। एसएमओ की सीधी भर्ती की फाइल अगले 10 दिन में मंजूरी के लिए भेज दी जाएगी।

    एसीपी के संबंध में बैठक में बताया गया कि मामला अभी एसीएस (वित्त) के पास लंबित है. इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में एसीएस (स्वास्थ्य) और एसीएस (वित्त) के साथ बैठक होगी।

    डॉक्टरों की मांग पर सोमवार को बैठक होगी

    चिकित्सकों के विशेषज्ञ संवर्ग के संबंध में बताया गया कि विशेषज्ञ संवर्ग से संबंधित फाइल को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित कर प्रसंस्करण हेतु एसीएस (स्वास्थ्य) कार्यालय को वापस भेज दिया गया है. सोमवार को बैठक में सेवारत विशेषज्ञों की वरिष्ठता के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

    एसोसिएशन पदाधिकारियों से फोन पर हुई बातचीत में विज ने आश्वासन दिया कि वह डॉक्टरों की मांगों को लेकर सोमवार को वित्त विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे। इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने पर सहमति जताई है।

    source https://www.nayaharyana.com/2023/12/haryana-government-doctors-strike.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana News: हरियाणा-पंजाब को बड़ी सौगात, दो वंदे भारत ट्रेन को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, देखें टाइम टेबल
    Next Article Haryana News : हरियाणा की खट्टर सरकार ने नए साल पर दिया मनोहर तोहफा, जानें किसको मिलेगा फायदा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

    October 6, 2026

    दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    October 6, 2026

    IMD Weather Update: दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमाचल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट | National

    October 6, 2026

    Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

    October 6, 2026

    CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज ! चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

    October 5, 2026

    Jammu Kashmir: पुंछ में लैंडमाइन डिफ्यूज करते समय जोरदार धमाका, 2 जवान घायल, मजदूरों को मिला विस्फोटक भी नष्ट | National

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    तरनतारन में AAP के मौजूदा सरपंच अश्विनी कुमार ‘टूट’ की…

    By श्वेता चौहानOctober 6, 2026

    Punjab News: तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव ‘टूट’ के मौजूदा…

    दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके, मची अफरा-तफरी

    October 6, 2026

    बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीखें जारी, डेडलाइन चूकी तो होगी कार्रवाई

    October 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.