Close Menu
    What's Hot

    एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान, विश्व कप वाली टीम में एक बदलाव, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान | Sports

    July 30, 2026

    अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

    July 30, 2026

    चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

      July 30, 2026

      Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

      July 29, 2026

      तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National

      July 29, 2026

      बजरंग सेतु पर इंट्री नहीं होगी फ्री, जानें कांच के पुल पर चलने के लिए कितनी ढीली होगी जेब

      July 29, 2026

      हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

      July 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान
    हरियाणा

    चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़.  पंजाब विश्वविद्यालय में मंगलवार को बारिश के बीच करंट लगने से पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद छात्र भड़क गए और फिर कई घंटे तक बवाल होता रहा. छात्र वीसी दफ्तर के बाद धरने पर बैठ गए. वहीं, परिजनों ने छात्रा का शव लेने से इंकार कर दिया था. हालांकि, बाद में परिजनों की मांगों को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मान लिया. ऐसे में अब छात्रा के परिवार को 23 लाख रुपये मुआवजा और भाई को यूनिवर्सिटी में नौकरी दी जाएगी.

    ज्योति के मामा जितेंद्र ने देर शाम को मीडिया से बातचीत में कहा कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हमारी मांगे मान ली हैं.

    उधर, चंडीगढ़ में कुलपति प्रो. रेनू विग ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा ज्योति के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. प्रो. रेनू विग ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय परिवार शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है. कुलपति ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि परिवार की मांगों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने परिवार को आर्थिक सहायता तथा पात्र परिवार सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. गौर रहे कि ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी दी जाएगी.

    रेवाड़ी की रहने वाली थी ज्योति

    पीएचडी स्कॉलर ज्योति के पिता रविंद्र किसान हैं और परिवार में एक भाई और एक बहन हैं. भाई पवन गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करता है. ज्योति पढ़ाई में काफी होशियार थी. उसने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से बीएससी, हिसार से एमएससी की पढ़ाई की थी. ज्योति करीब दो महीने पहले ही अपने घर आई थी. ज्योति साइंटिस्ट बनना चाहती थी. घटना के दौरान वह फोन पर मां से बात कर रही थी.

    क्या है मामला

    दरअसल, चंडीगढ़ में मंगलवार को भारी बारिश हुई और जगह जगह जलभराव हो गया. इस दौरान यूनिवर्सिटी में हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए ज्योति हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी और इस दौरान फुटपाथ से जैसी निकली तो उसे करंट ललगा और वह वहीं गिर गई. उसे 16 अस्पताल में लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी है. घटना के बाद छात्र भड़क गए और वीसी दफ्तर का गेट तोड़ दिय़ा और साथ ही बिजली दफ्तर की तालाबंदी भी कर दी थी.

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को पटका, पहले टेस्ट में शर्मनाक हार, जानिए बाबर आजम ने क्या बनाया बहाना | Sports
    Next Article अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    किसान की बेटी बनने वाली थी प्रोफेसर, NET-JRF और CTET भी किया था पास, PhD से पहले थम गई जिंदगी

    July 29, 2026

    5 रुपये में भरपेट थाली, हजारों का सहारा…गुरु पूर्णिमा पर अंबाला में परोसते दिखे SP अजीत

    July 29, 2026

    फरीदाबाद के इस स्कूल में 22 कमरे कंडम, कैसे चल रही 1400 बच्चों की पढ़ाई?

    July 29, 2026

    20 मिनट में पहुंच जाएंगे फरीदाबाद से गुरुग्राम…नमो भारत बदलेगी तस्वीर, 62 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

    July 29, 2026

    चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की PhD की छात्रा की मौत मामले में SDE और XEN सस्पेंड, करंट लगने से गई थी जान

    July 29, 2026

    घर आते ही जमीन पर रख देते हैं बैग, तो वास्तु के अनुसार हो सकता है नुकसान..जानिए सही नियम

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान, विश्व कप वाली टीम में एक बदलाव, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान | Sports

    By परवेश चौहानJuly 30, 2026

    एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान नई दिल्ली. जापान में होने वाले एशियन…

    अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

    July 30, 2026

    चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

    July 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.