Close Menu
    What's Hot

    अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

    July 30, 2026

    चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

    July 30, 2026

    वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को पटका, पहले टेस्ट में शर्मनाक हार, जानिए बाबर आजम ने क्या बनाया बहाना | Sports

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

      July 30, 2026

      Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

      July 29, 2026

      तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National

      July 29, 2026

      बजरंग सेतु पर इंट्री नहीं होगी फ्री, जानें कांच के पुल पर चलने के लिए कितनी ढीली होगी जेब

      July 29, 2026

      हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

      July 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को पटका, पहले टेस्ट में शर्मनाक हार, जानिए बाबर आजम ने क्या बनाया बहाना | Sports
    खेल

    वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को पटका, पहले टेस्ट में शर्मनाक हार, जानिए बाबर आजम ने क्या बनाया बहाना | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    west indies beat pakistan
    वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता पहला टेस्ट

    नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 90 रन की बड़ी जीत के साथ मेजबान ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. 211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम चौथे दिन टी ब्रेक के तुरंत बाद 120 रन पर सिमट गई. लगातार दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

    पहली पारी में जस्टिन ग्रीव्स की कातिलाना गेंदबाजी के आगे पस्त हुई पाकिस्तान की शुरुआत दूसरी पारी में भी बेहद खराब रही. महज 71 रन के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपने 9 विकेट गंवा दिए थे. बाबर आजम की कप्तानी में दोबारा खेल रही टीम के सामने सबसे छोटे टेस्ट स्कोर पर सिमटने का खतरा मंडरा रहा था. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद अब्बास ने अंतिम विकेट के लिए 49 रन जोड़कर टीम को उस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचा लिया. बाबर आजम 58 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि अब्बास ने 23 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली.

    Wrapped up by Jayden Seales!🔥

    Seales seals it with a sensational spell of 5/20!💪🏾🌴#WIvPAK #WIOutside pic.twitter.com/eONN7shjYo

    — Windies Cricket (@windiescricket) July 28, 2026

    वेस्टइंडीज की जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज जेडन सील्स रहे. उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के खिलाफ 20 रन देकर पांच विकेट झटके. उन्होंने अब्बास को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच खत्म किया. पहली पारी में पंजा खोलने वाले जस्टिन ग्रीव्स ने इस मैच में कुल सात विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए. वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 181 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा था. चौथे दिन सुबह शमार जोसेफ ने 27 गेंद में 38 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत बढ़त दिलाई.

    पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, लेकिन बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए थे और पाकिस्तान 282 रन पर सिमट गया था. यह पाकिस्तान की लगातार चौथी टेस्ट हार है. इतना ही नहीं टीम अपने पिछले 17 टेस्ट मैचों में 13वीं हार झेल चुकी है. विदेशी सरजमीं पर पाकिस्तान की यह लगातार आठवीं टेस्ट हार भी रही.

    VICTORIOUS!🥇

    Series off to a perfect start!🏏💥

    The Men in Maroon take the first Test at the Brian Lara Cricket Academy in Trinidad & Tobago🇹🇹 by 90 runs!🙌🏾#WIvPAK #WIOutside pic.twitter.com/xjbCKHwCN6

    — Windies Cricket (@windiescricket) July 28, 2026

    मैच के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने कहा, “हमने सिर्फ अनुशासित गेंदबाजी पर ध्यान दिया. मोहम्मद अब्बास ने जिस तरह गेंदबाजी की, हमने उसी से सीख लेकर अपनी योजना बनाई और उसका फायदा मिला.”

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा, “पिच अच्छी थी, लेकिन नई गेंद से मूवमेंट और उछाल की उम्मीद थी. हमने इसकी तैयारी भी की थी, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार लाइन-लेंथ रखी और हम बड़ी साझेदारी नहीं बना सके.



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports
    Next Article चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports

      July 29, 2026

      शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन, बल्लेबाजों से की बदसलूकी | Sports

      July 29, 2026

      Commonwealth Games 2026 : भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 पदक हुए पक्के, पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | Sports

      July 29, 2026

      CWG 2026: नीरज चोपड़ा की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड पर, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला | Sports

      July 29, 2026

      गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में होगा बड़ा बदलाव! बीसीसीआई ने किया पक्का, 2 सदस्य बाहर | Sports

      July 29, 2026

      Justin Greaves Creates History: पाकिस्तान की बल्लेबाजी अकेले की तहस-नहस, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास | Sports

      July 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

      By अंकित कुमारJuly 30, 2026

      Anup Jalota Popular Top 5 Bhajans: भारतीय भक्ति संगीत को नई पहचान देने वाले पद्मश्री…

      चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

      July 30, 2026

      वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को पटका, पहले टेस्ट में शर्मनाक हार, जानिए बाबर आजम ने क्या बनाया बहाना | Sports

      July 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.