Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

    July 30, 2026

    2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय

    July 30, 2026

    एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान, विश्व कप वाली टीम में एक बदलाव, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान | Sports

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

      July 30, 2026

      अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

      July 30, 2026

      Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

      July 29, 2026

      तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National

      July 29, 2026

      बजरंग सेतु पर इंट्री नहीं होगी फ्री, जानें कांच के पुल पर चलने के लिए कितनी ढीली होगी जेब

      July 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान, विश्व कप वाली टीम में एक बदलाव, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान | Sports
    खेल

    एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान, विश्व कप वाली टीम में एक बदलाव, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान

    नई दिल्ली. जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है. चयनकर्ताओं ने कुछ दिन पहले वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है. मिडफील्डर राज कुमार पाल की टीम में वापसी हुई है. युवा आदित्य अर्जुन लागले को एशियन गेम्स टीम में जगह नहीं मिली. लागले विश्व कप टीम का हिस्सा बने रहेंगे. भारतीय टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में होगी.

    इस मेगा इवेंट के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. भारतीय टीम ने हांगझोउ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इस बार भारत बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगा. इरादा स्वर्ण पदक का बचाव करना होगा. इस बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल और भी अहम है. गोल्ड पदक जीतने वाली टीम को सीधे लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा.

    Presenting the Indian Men’s Hockey Team for 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026. 🇮🇳❤️

    Together, let’s defend our gold medal and book a spot in the LA 2028 Olympics. 💙🏑

    🗓️: Sept 19 to Oct 4#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsianGames2026 #AsianGames pic.twitter.com/hlwxVNgkNw

    — Hockey India (@TheHockeyIndia) July 29, 2026

    मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने टीम चयन पर संतोष जताते हुए कहा कि भारतीय टीम अनुभव से भरपूर है. जापान में होने वाली चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. “एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम काफी अनुभवी है. जापान में खेलना बड़ी चुनौती होगी, लेकिन हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल करना है.”

    कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन भारत की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होने कहा, “मुझे टीम के सभी खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है. हमारा लक्ष्य बिना दबाव के खेलना, खेल का आनंद लेना और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाना है.”

    भारत को पूल-ए में मेजबान जापान, कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम श्रीलंका, कोरिया, जापान और बांग्लादेश से भिड़ेगी.

    एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

    गोलकीपर: मोहिथ एचएस, सूरज करकेरा

    डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

    मिडफील्डर: हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल

    फॉरवर्ड: अभिषेक, मंदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं
    Next Article 2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को पटका, पहले टेस्ट में शर्मनाक हार, जानिए बाबर आजम ने क्या बनाया बहाना | Sports

      July 29, 2026

      ईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports

      July 29, 2026

      शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन, बल्लेबाजों से की बदसलूकी | Sports

      July 29, 2026

      Commonwealth Games 2026 : भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 पदक हुए पक्के, पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | Sports

      July 29, 2026

      CWG 2026: नीरज चोपड़ा की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड पर, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला | Sports

      July 29, 2026

      गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में होगा बड़ा बदलाव! बीसीसीआई ने किया पक्का, 2 सदस्य बाहर | Sports

      July 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

      By अंकित कुमारJuly 30, 2026

      आज दिल्ली-एनसीआर में भारी की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश देखने को…

      2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय

      July 30, 2026

      एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान, विश्व कप वाली टीम में एक बदलाव, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान | Sports

      July 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.