Close Menu
    What's Hot

    Glenn Maxwell Retires: खूंखार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, अब नहीं उतरेंगे कभी खेलने | Sports

    November 3, 2026

    Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

    November 3, 2026

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026

      Flights Ticket: फेस्टिव सीजन में महंगे हो सकते हैं IndiGo के फ्लाइट टिकट, जानिए क्या है पूरा मामला | National

      November 2, 2026

      Imran Khan News: आमिर खान के भांजे इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 7 दिसंबर तक नहीं छोड़ना होगा देश | National

      November 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद तक बारिश का अटैक, अगले 5 दिन मौसम का ‘ट्विस्ट’, IMD ने किया अलर्ट
    हरियाणा

    दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद तक बारिश का अटैक, अगले 5 दिन मौसम का ‘ट्विस्ट’, IMD ने किया अलर्ट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार शुरुआत में हल्की बारिश होगी, जबकि सप्ताह के मध्य में मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है और लोगों को भारी बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. आईएमडी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात दिल्ली के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई, जबकि शनिवार को भी विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश जारी रही. इस बारिश से उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली है और आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है.

    दिल्ली के लिए आईएमडी ने रविवार और सोमवार को बहुत हल्की से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. मंगलवार से मौसम की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मध्यम बारिश, बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. नोएडा में 26 जुलाई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि 27 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और शहर में एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

    पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 जुलाई को नोएडा में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. आईएमडी ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. 30 जुलाई को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है.

    गुरुग्राम में भी अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. 26 जुलाई को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 27 और 28 जुलाई को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. 29 और 30 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है. गाजियाबाद में 26 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और किसी बड़ी मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं है. 27 जुलाई से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

    आईएमडी के अनुसार 28 और 29 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश के साथ गरज तथा बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. 30 जुलाई को भी शहर में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को विशेष रूप से भारी बारिश और गरज वाले समय में सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान जलभराव, यातायात जाम और दृश्यता कम होने जैसी समस्याएं दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं.

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCommonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो फाइनल में पहुंचे, भारत के तीन खिलाड़ियों ने बनाई जगह | Sports
    Next Article Ramayana Trailer: ‘रामायण’ के ट्रेलर से क्यों गायब ‘हनुमान’ सनी देओल ? जानिए मेकर्स ने क्या दी सफाई | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026

    हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

    November 3, 2026

    Gurugram Trump Towers news | M3M builders

    November 3, 2026

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026

    ₹3407800000 की मंजूरी, 6-लेन के कॉरिडोर को मिली मंजूरी, गुरुग्राम के सोहना चौक पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

    November 2, 2026

    mushroom | mushroom farming tips | mushroom cultivation | ठंड के मौसम में किसानों के लिए कमाई का मौका, एक कमरे से शुरू करें इस चीज की खेती

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Glenn Maxwell Retires: खूंखार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, अब नहीं उतरेंगे कभी खेलने | Sports

    By परवेश चौहानNovember 3, 2026

    ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी तूफानी…

    Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

    November 3, 2026

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.