Stock market opening 30 July 2026: विदेशी फंड के निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 70 अंकों की तेजी के साथ 77,998 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सिर्फ 44 अंक उछलकर 24,361 पर खुला। हालांकि, IT कंपनियों में मुनाफावसूली की वजह से बाजार में उतनी तेजी नहीं देखी जा रही है।
सुबह 10.48 बजे बीएसई 87 अंकों की तेजी के साथ 78,015 पर, जबकि निफ्टी 42.85 अंक उछलकर 24,360 पर कारोबार कर रहा था।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, BEL, अल्ट्रासेमको, सन फार्मा, रिलायंस, भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, इंडिगो, मारुति, कोटक बैंक, SBIN, ट्रेंट, NTPC और टाइटन के शेयर में तेजी देखी जा रही है। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 6.86% का उछाल देखा जा रहा है।
इन शेयरों में गिरावट
ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, LT, HUL, पावरग्रिड, एचसीएलटेक, HDFC बैंक, ITC, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इटरनल, और TCS के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 2.48% की गिरावट दर्ज की जा रही है।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
मध्यपूर्व में जारी संघर्ष के थमने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 1.53% फिसलकर 87.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.32%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.46% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.57% की तेजी देखी जा रही है।
तेजी पर बंद हुआ था बाजार
IT और बैंकिंग कंपनियों में तेजी की वजह से कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 273 अंकों की तेजी के साथ 77,928 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 67 अंक उछलकर 24,317 पर बंद हुआ।

