Close Menu
    What's Hot

    शिक्षा मंत्री बैंस बोले- किसी को भी पंजाब की शिक्षा

    August 1, 2026

    Delhi Crime News: दिल्ली में 2 नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, ड्रग्स की करती थीं तस्करी, करोड़ों की कोकीन बरामद | Delhi

    August 1, 2026

    नई टोयोटा Hilux भारत में लॉन्च, जबरदस्त फीचर के साथ सॉलिड इंजन, रफ्तार का नया मानक

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026

      Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

      August 1, 2026

      हजारों प्रवासियों ने मोरक्को से स्पेन के सेउटा में की घुसपैठ, 18 की मौत

      August 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पिता कोच, दादा खिलाड़ी… खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी
    हरियाणा

    पिता कोच, दादा खिलाड़ी… खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के होनहार एथलीट यशवीर सिंह की सफलता से पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल है। यशवीर के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार का कहना है कि अब उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

    यशवीर के चाचा और पूर्व जिला पार्षद प्रवीण देवसरिया ने बताया कि परिवार में यशवीर को प्यार से “छोटू” कहकर बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यशवीर के पिता रेलवे में एथलेटिक्स कोच हैं और उनकी कड़ी मेहनत, परिवार के सहयोग तथा गांव के आशीर्वाद की बदौलत आज यशवीर इस मुकाम तक पहुंचा है।

    प्रवीण देवसरिया चाचा ने कहा कि परिवार की कई पीढ़ियां खेलों से जुड़ी रही हैं। दादा और परदादा भी खिलाड़ी रहे, इसलिए बचपन से ही यशवीर को खेलों का माहौल मिला। उन्होंने कहा कि यशवीर बेहद संस्कारी, मेहनती और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित खिलाड़ी है। परिवार को पूरा विश्वास है कि वह आने वाले समय में ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेगा। यशवीर की चाची पूनम ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज पूरे परिवार, गांव और देश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि जब यशवीर घर लौटेगा तो उसके स्वागत की भव्य तैयारियां की जाएंगी और इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न पूरे गांव के साथ मनाया जाएगा।

    यशवीर के अंकल फतेह सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार खेलों से जुड़ा रहा है। दादाजी हर्डल्स के खिलाड़ी रहे, चाचा 110 मीटर हर्डल्स में इंडियन रिकॉर्ड होल्डर रहे और पिता जेवलिन थ्रो में राष्ट्रीय स्तर के रिकॉर्डधारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यशवीर इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है। परिवार की इच्छा है कि वह विश्व स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करे तथा ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीते। उन्होंने कहा कि यशवीर के भिवानी पहुंचने पर गांव के लोगों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।


    Priyanshu

    यशवीर की दादी रत्नावली की खुशी भी देखते ही बन रही है। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में कहा कि पोते ने परिवार का नाम ऊंचा कर दिया है। उन्होंने बताया कि पहले दादा और फिर पिता खेलों से जुड़े रहे, अब पोता भी उसी राह पर चलकर देश का गौरव बढ़ा रहा है। दादी ने कहा कि घर आने पर वह अपने पोते को घी और गुड़ का चूरमा खिलाकर उसकी जीत का जश्न मनाएंगी।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब होगी शुरू? पहला मैच कहां खेला जाएगा, किन रिकॉर्ड्स पर नजर | Cricket
    Next Article अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    किसानों के लिए चेतावनी, इन खतरनाक बीमारियों से झुलसने वाली है धान की फसल, बचाव के लिए तुरंत करें ये उपाय

    August 1, 2026

    हरियाणा के अंबाला छावनी की सड़कें होंगी और बेहतर, अनिल विज ने किया बड़ा ऐलान

    August 1, 2026

    हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी दी जान, ससुराल में लगाई फांसी

    August 1, 2026

    रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने जान दी

    August 1, 2026

    कहीं बारिश का अलर्ट, कहीं सरकारी छुट्टी का ऐलान, इन राज्यों में आज बंद रहेंगे स्कूल

    July 31, 2026

    हरियाणाः रोहतक में 27 साल युवक की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में शव मिला, परिजनों ने काटा बवाल

    July 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    शिक्षा मंत्री बैंस बोले- किसी को भी पंजाब की शिक्षा

    By श्वेता चौहानAugust 1, 2026

    पंजाब पुलिस ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट की फार्मेसी परीक्षा नकल मामले…

    Delhi Crime News: दिल्ली में 2 नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, ड्रग्स की करती थीं तस्करी, करोड़ों की कोकीन बरामद | Delhi

    August 1, 2026

    नई टोयोटा Hilux भारत में लॉन्च, जबरदस्त फीचर के साथ सॉलिड इंजन, रफ्तार का नया मानक

    August 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.