Close Menu
    What's Hot

    नई टोयोटा Hilux भारत में लॉन्च, जबरदस्त फीचर के साथ सॉलिड इंजन, रफ्तार का नया मानक

    August 1, 2026

    अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

    August 1, 2026

    पिता कोच, दादा खिलाड़ी… खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      केंद्र ने कहा- एथेनॉल न मिलाते तो लोगों को होता नुकसान, कीमत होती 125 रुपये लीटर, लोगों को हुआ फायदा

      August 1, 2026

      Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, कई दुकानें तिनके की तरह बहीं, राजौरी में भूस्खलन | National

      August 1, 2026

      Commercial LPG Cylinder Price: 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली में 202 रुपये की कटौती, चेक करें लेटेस्ट रेट | National

      August 1, 2026

      हजारों प्रवासियों ने मोरक्को से स्पेन के सेउटा में की घुसपैठ, 18 की मौत

      August 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब होगी शुरू? पहला मैच कहां खेला जाएगा, किन रिकॉर्ड्स पर नजर | Cricket
    खेल

    IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब होगी शुरू? पहला मैच कहां खेला जाएगा, किन रिकॉर्ड्स पर नजर | Cricket

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India vs Sri Lanka Test Series 2026 schedule, IND vs SL first Test Galle match date, India tour of Sri Lanka Test series fixtures 2026, IND vs SL World Test Championship 2025-27 points, India vs Sri Lanka Test records and stats, Galle Test 2026 India Sri Lanka preview, भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज, गॉल टेस्ट मैच कब से शुरू होगा, भारत का श्रीलंका दौरा 2026, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

    India Tour of Sri Lanka 2026: भारत और श्रीलंका के बीच इसी महीने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और खिलाड़ियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज को जीतने के इरादे से उतरेगी। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है और दोनों टीमों के लिए अंक तालिका के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। खास बात यह है कि भारत करीब 9 साल बाद श्रीलंका का टेस्ट दौरा कर रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आपको बताएंगे कि यह टेस्ट सीरीज कब से शुरू होगी और मुकाबले कहां-कहां खेले जाएंगे। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस सीरीज में किन-किन रिकॉर्ड्स पर नजर रहेगी।

    पहला टेस्ट गाले में 15 अगस्त से खेला जाएगा

    भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर होगा। श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर दोनों टीमों के बल्लेबाजों और स्पिनरों की कड़ी परीक्षा होगी। टीम इंडिया इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गई थी। आयरलैंड के खिलाफ टीम ने टी20 सीरीज खेली थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली गई थी। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर टेस्ट से अच्छी वापसी करना चाहेगी। इस सीरीज में श्रीलंका भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगा।

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

    शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन

    युवा खिलाड़ियों से भरी है टीम इंडिया

    भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। वहीं रवींद्र जडेजा की वापसी टीम को मजबूती दे सकती है, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर अंतिम फैसला उनकी फिटनेस के आधार पर लिया जाएगा। इसके अलावा सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जिससे इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

    इन रिकॉर्ड्स पर रहेंगी सभी की नजर

    इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड दांव पर होंगे। भारत ने श्रीलंका में अपनी पिछली 5 टेस्ट जीत लगातार दर्ज की हैं और 2008 के बाद से श्रीलंका में कोई द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। ऐसे में टीम इंडिया इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। दूसरी ओर श्रीलंका अपने घरेलू मैदान पर भारत के इस दबदबे को खत्म करने की कोशिश करेगा। इसके अलावा श्रीलंका दौरे पर सारांश जैन और गुरनूर बरार टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबलतेज पन्नू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘AAP’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें
    Next Article पिता कोच, दादा खिलाड़ी… खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूके, खाते में आया सिल्वर मेडल, यशवीर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज | Sports

      August 1, 2026

      Commonwealth Games: कौन हैं यूपी पुलिस की दरोगा, जिसने कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड मेडल? हर्ष और यामिनी ने भी रचा इतिहास | Sports

      August 1, 2026

      कोई महेंद्र सिंह धोनी नहीं है टीम में…फ्लेमिंग को इंग्लैंड का कोच बनते ही मिली चेतावनी | Sports

      July 31, 2026

      India vs Sri Lanka Test: श्रीलंका दौरे से पहले बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ टीम इंडिया का सबसे खूंखार खिलाड़ी | Sports

      July 31, 2026

      Franco Baresi Death: नहीं रहे इटली और एसी मिलान के सुपर स्टार डिफेंडर फ्रेंको बारेजी, फुटबॉल जगत में शोक की लहर | Sports

      July 31, 2026

      LPL 2026: आखिरी ओवर में 6 बॉल पर 1 रन नहीं बना पाए विजय शंकर, कटाई टीम की नाक | Sports

      July 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नई टोयोटा Hilux भारत में लॉन्च, जबरदस्त फीचर के साथ सॉलिड इंजन, रफ्तार का नया मानक

      By परवेश चौहानAugust 1, 2026

      New Toyota Hilux launched: टोयोटा Hilux भारत की कुछ चुनिंदा लाइफस्टाइल पिकअप ट्रकों में से…

      अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब मनमानी नहीं, जिम्मेदारी है

      August 1, 2026

      पिता कोच, दादा खिलाड़ी… खेलों की परंपरा से निकला कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट यशवीर, जानिए सफलता की कहानी

      August 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.