Stock market closing 4 August 2026 (द भारत ख़बर), मुंबई: फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स वाले शेयरों के लिए एक नए ऑक्शन सिस्टम की शुरुआत के बीच कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 210 अंकों की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 159 अंक फिसलकर 24,614,90 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79132.97 का ऊपरी स्तर और 78,211.87 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, BEL, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिन्सर्व, टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इटरनल, एक्सिस बैंक, LT, ICICI बैंक, मारुति, अल्ट्रासेमको और TCS के शेयर में तेजी दर्ज की गई। ट्रेंट के शेयर में सबसे ज्यादा 1.15% की तेजी देखी गई।
इन शेयरों में गिरावट
कोटक बैंक, ITC, SBIN, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट, इन्फोसिस, HCLTECH, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, इंडिगो, रिलायंस, HDFC बैंक, NTPC और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा 1.70% की गिरावट रही।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.62% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.29% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप में 0.23% की तेजी देखी गई।
कच्चे तेल की कीमतें फिसलीं
मंगलवार को 4.45 बजे ब्रेंट क्रूड 0.79% उछलकर 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
मिले-जुले रुख के साथ खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 493 अंकों की तेजी के साथ 79,132.97 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 71 अंक फिसलकर 24,703.90 पर खुला।

