Punjab News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मुख्य बेंच ने पंजाब के रूपनगर वन डिवीजन में सरकारी संरक्षित जंगल में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई के मामले की सुनवाई की। 5 अगस्त, 2026 को हुई सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ता प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि रूपनगर वन डिवीजन के फतेहपुर, भगवाली और भंगला गांवों के सरकारी जंगल में खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई की गई है।
4 अगस्त, 2026 को रूपनगर के DFO द्वारा दायर जवाबी हलफनामे में इस आरोप की पुष्टि की गई है। DFO ने 10 मार्च, 2026 को शिवालिक सर्कल के वन अधिकारी को भेजे गए एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भंगला बीट के फतेहपुर, भगवाली और भंगला जंगलों में कुल 1,561 पेड़ काटे गए हैं। हलफनामे के अनुसार, फतेहपुर जंगल में 746 तने और 26 गड्ढे (कुल 772 पेड़), भगवाली जंगल में 640 तने और 103 गड्ढे (कुल 743 पेड़) और भंगला जंगल में 46 तने शामिल हैं।
CM नायब सैनी ने मानेसर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ किया
NGT के सामने पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अवैध कटाई वन रक्षक की मिलीभगत से हुई, जो उस समय ब्लॉक अधिकारी का काम भी देख रहा था। मामला सामने आने के बाद, संबंधित वन रक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। पुलिस में FIR भी दर्ज की गई है। इस मामले की सुनवाई NGT के चेयरपर्सन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और एक्सपर्ट मेंबर डॉ. अफरोज़ अहमद की बेंच कर रही है। अगली सुनवाई में विभाग से आगे की कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट मांगी जा सकती है।
