Close Menu
    What's Hot

    CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

    September 22, 2026

    एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

    September 22, 2026

    स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports
    खेल

    CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच

    नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग में नए दौर की शुरुआत की तैयारी कर ली है. 17 साल के बाद टीम को एक नया कोच मिला है. भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जिम्मेदारी संभाली है. कमाल की बात यह है कि उनका नाम चर्चा में भी नहीं था. पर्दे के पीछे रही सारी बातों पर चर्चा हुई और जहीर का नाम फाइनल भी कर लिया गया. चेन्नई के मुख्य कोच बनने की रेस में ईयोन मोर्गन, हेमंग बदानी और माइकल हसी जैसे नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. चलिए जानते हैं उनक तीन वजह को जिसकी वजह से जहीर को टीम का मुख्य कोच बनाया गया.

    इंडियन प्रीमियर लीग में एक समय राज करने वाली चैंपियन टीम का हाल इस समय बेहद खराब चल रहा है. टीम लगातार तीन सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब टीम की रणनीति और काम करने के तरीके में बदलाव चाहती है. स्टीफन फ्लेमिंग के लंबे कार्यकाल के बाद जहीर को टीम का मुख्य कोच बनाना एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.

    बताया जा रहा है कि जहीर खान को चेन्नई का कोच बनाने में महेंद्र सिंह धोनी की अहम भूमिका रही. फ्लेमिंग पर्दे के पीछे रहकर टीम को मैनेज करने में महारत हासिल की. पिछले कुछ सालों में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी की वजह से अब यह योजना काम नहीं आ रही. ऐसे में जहीर का टीम से जुड़ना अलग नीति बनाने में मदद करेगा. अलग अलग आईपीएल टीम के साथ काम कर चुके जहीर के पास बेहतर नीतियां हैं. CSK को रणनीति के स्तर पर भी नए प्रयोगों की उम्मीद होगी. टी20 क्रिकेट और आईपीएल से जहीर लंबे समय से जुड़े हुए हैं. उनके अनुभव से CSK को आधुनिक टी20 क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक नई रणनीति तैयार करने में मदद मिल सकती है.

    स्टीफन फ्लेमिंग ने बतौर बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट खेला जबकि जहीर एक तेज गेंदबाज रहे हैं. उनकी नियुक्ति से CSK के युवा गेंदबाजों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. वह खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत तौर पर काम करना पसंद करते हैं. उनको गेंदबाजी में सुधार के लिए सुझाव देने के लिए जाना जाता है. CSK की टीम को नए सिरे से बनाया जा रहा है. कोर ग्रुप की बात करें तो वो खत्म हो चुकी है. ऐसे में जहीर जो नई पीढ़ी के साथ काम कनरे का अनुभव रखते हैं वो टीम के लिए वरदान साबित हो सकता है.

    जहीर खान ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला है. उस टीम का हिस्सा रहे थे जिसने वनडे वर्ल्ड की ट्रॉफी को जीता था. CSK में एमएस धोनी की भूमिका अब भी बड़ी है. रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर खान को हेड कोच बनाने में धोनी की पसंद भी शामिल थी. एक दूसरे के साथ खेलने की वजह से दोनों के बीच ताल मेल अच्छा है. आपसी समझ काफी अच्छी है और साथ काम करने का अनुभव है. ऐसे में जहीर और धोनी की जोड़ी CSK की रणनीति को नए अंदाज में आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है.

    Previous articleDoT Advisory: अपना सिम कार्ड किसी और को दिया तो लग सकता है 50 लाख का जुर्माना, DoT ने जारी की एडवाइजरी
    Next articleUP News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के 105 मामले सामने आए, SIT दाखिल करेगी चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

      September 22, 2026

      चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल बाद मिला नया कोच, धोनी के साथ वर्ल्ड कप जीतने वाले को कमान, मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sports

      September 21, 2026

      India vs Japan T20 Live Streaming: सोनी या जियो हॉटस्टार पर नहीं दिखेगा टीम इंडिया का मैच, जापान से मुकाबले की लाइव स्ट्रींमिंग की पूरी डिटेल | Sports

      September 21, 2026

      CSK में MS DHONI का गेम ओवर? जहीर खान बने हेड कोच, माही खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे या मेंटोर बनेंगे | Sports

      September 21, 2026

      Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

      September 21, 2026

      Ind vs Jap T20: वैभव सूर्यवंशी की वापसी, अभिषेक शर्मा बाहर, टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      September 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CSK ने चला धोनी वाला दांव! 3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 22, 2026

      3 वजह जिसने जहीर खान को बनाया चेन्नई सुपर किंग्स का मुख्य कोच नई दिल्ली.…

      एशियाई हॉकी फेडरेशन ने CM मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

      September 22, 2026

      स्टॉक मार्केट में तेजी बरकरार, उछलकर खुला बाजार, कच्चे तेल की कीमत बढ़ी

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.