Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाई जाती रहेगी

    August 7, 2026

    Meta को करारा झटका, कोर्ट ने 5,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जानें क्या रही वजह | Economy

    August 7, 2026

    थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»STF ने मुठभेड़ में रोहित उर्फ कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार
    हरियाणा

    STF ने मुठभेड़ में रोहित उर्फ कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए गोलीकांड में पुलिस को 24 घंटे के भीतर सफलता मिली है. स्पेशल टास्क फोर्स रोहतक (एसटीएफ) और चरखी दादरी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मास्टरमाइंड मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है. मुख्य आरोपी के साथ मामले में शामिल दो अन्य साजिशकर्ताओं को भी पुलिस ने दबोच लिया है.

    शनिवार 6 अगस्त को दादरी शहर में अज्ञात बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस कार में सवार 7 युवक हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे. इस वारदात ने पूरे शहर में दहशत फैला दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लोगेश कुमार के निर्देश पर पुलिस की 6 स्पेशल टीमें बनाईं गईं.

    बौंद-कलानौर रोड पर ऐसे हुई मुठभेड़

    इस घटना की जांच के दौरान एसटीएफ बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी. एसटीएफ रोहतक से मिली एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस एक सफेद रंग की मारुति फ्रॉन्क्स (HR19U-6405) की तलाश में थी. जैसे ही यह संदिग्ध कार नाके के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया. लेकिन कार में सवार बदमाश ने उतरते ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाश की एक गोली सरकारी गाड़ी के बंपर पर जा लगी. पुलिस ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना और दोबारा फायर कर दिया. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा. पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की.

    कौन है रोहित उर्फ कातिया?

    मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव माजरा (दुबलधन) निवासी रोहित उर्फ कातिया के रूप में हुई है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने दादरी फायरिंग की साजिश रचने की बात कबूल कर ली है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोहित एक कुख्यात अपराधी है जिस पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास, स्नैचिंग, लूट और मारपीट समेत 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. घायल रोहित को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, एफएसएल (FSL) और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए.

    दो अन्य आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

    इस गोलीकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो अन्य साजिशकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है:-

    • प्रीत (पुत्र हजारी), निवासी साहुवास
    • युदबिन्दर (पुत्र शुभराम), निवासी सांगा (हाल निवासी लोहारू चौक, दादरी)

    केस दर्ज
    थाना बौंद कलां में पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रोहित उर्फ कातिया के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर लिया गया है. जिला पुलिस का कहना है कि बचे हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWTC Final Scenario: क्या श्रीलंका में सीरीज जीत भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच सकता है? पूरा गणित समझें | Sports
    Next Article थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Schools Closed Tomorrow | Delhi NCR Rainfall Alert: कल स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच जानें अपडेट

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026

    करनाल में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    August 7, 2026

    क्या है अम्बाला छावनी फ्री होल्ड पॉलिसी? जिसके लिए अपनी ही सरकार से भिड़ने को तैयार मंत्री अनिल विज

    August 7, 2026

    कितने तरह के होते हैं कार-बाइक के इंश्योरेंस, क्या थर्ड पार्टी बीमा करवाना फायदेमंद है?

    August 7, 2026

    32 सकेंड में 34 वार के पीछे की कहानी, संध्या हत्याकांड की वजह का खुलासा, एकतरफा प्यार करता था आरोपी पूर्व छात्र अमित

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Punjab News: आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाई जाती रहेगी

    By श्वेता चौहानAugust 7, 2026

    Punjab news: आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा हमेशा की तरह पढ़ाई जाती रहेगी। आर्मी…

    Meta को करारा झटका, कोर्ट ने 5,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जानें क्या रही वजह | Economy

    August 7, 2026

    थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

    August 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.