Assam Rail Accident News: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के 6-7 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने छह डिब्बों के पटरी से उतरने और किसी की मौत की सूचना नहीं मिलने की बात कही है।
डिगारू रेलवे स्टेशन पर हादसा
ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस मिजोरम के सैरंग से कोलकाता की ओर जा रही थी। बुधवार सुबह जब ट्रेन डिगारू रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही थी, उसी दौरान उसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO कपिंजल किशोर शर्मा ने ANI को बताया कि सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
Guwahati, Assam: Six coaches of a passenger train derailed at Digaru railway station in Assam’s Kamrup (Metro) district
Kapinjal Kishore Sharma, CPRO of Northeast Frontier Railway, told ANI over the phone that there is no report of any casualties so far.
“Six coaches of the Kolkata-Sairang express have derailed at Digaru railway station at around 6:54 a.m. today. So far, no casualties have been reported. Our senior officials have rushed to the spot,” Kapinjal Kishore Sharma said.
More details are awaited
— ANI (@ANI) November 11, 2026
रेलवे ने बताई हादसे की वजह
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से जारी अपडेट के अनुसार ट्रेन को डिगारू रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए रिसीव किया जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। हालांकि रेलवे के CPRO ने शुरुआती बयान में कहा कि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। रेलवे की टीमें दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और प्रभावित रेल लाइन को बहाल करने की दिशा में काम कर रही हैं। रेलवे की ओर से आगे की जानकारी मिलने के बाद राहत एवं बहाली अभियान, प्रभावित यात्रियों की सहायता और रेल परिचालन पर पड़ने वाले असर की स्थिति स्पष्ट होगी। कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस मिजोरम के सैरंग और कोलकाता के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन है। इस हादसे के कारण डिगारू स्टेशन और आसपास के रेल परिचालन पर असर पड़ने की आशंका है।

