कुरुक्षेत्र : हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पॉश इलाके सेक्टर 7 में एक लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां लुटेरों के हौसले बुलंद दिखते है. चार अज्ञात लुटेरों ने कुरुक्षेत्र के सीनियर एडवोकेट बलवंत वालिया के घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया. लुटेरे उनके घर में 2 घंटे तक रहे और उनकी जीवन भर की जमा पूंजी कैश, सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान साथ ले गए.
सीसीटीवी तोड़ी
एडवोकेट ने बताया कि उनके घर में 4 माह पहले 50 लाख रुपए चोरी हुए थे. बदमाश कह रहे थे कि पिछली बार लॉकर नहीं खुला था. इस बार खुद ही तिजोरी खोलकर सोना-चांदी दे दो, वरना गोली मार देंगे. ऐसे में दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह के शामिल होने की आशंका है. वे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी ले गए. बदमाशों के जाने के करीब एक घंटे बाद किसी तरह पड़ोसियों से दरवाजा खुलवाया.
वकीलों में गुस्सा
घटना के बाद वकीलों में गहरा रोष है. वर्क सस्पेंड कर पुलिस अधीक्षक से मिलकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. दरअसल कोठी नंबर 1202 सेक्टर 7 में 4 लुटेरे एडवोकेट वालिया घर में घुस गए. उन्होंने एडवोकेट वालिया की धर्मपत्नी को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया. उनके हाथ, पैर, मुंह को बांध दिया. उस समय एडवोकेट वालिया घर से बाहर अपने डॉग को घुमाने गए थे.
ये ले गए लूटकर
घटना की जानकारी देते हुए उनकी पत्नी और बेटी ने बताया कि लुटेरे उनके घर 2 घंटे तक रहे और उनकी जीवन भर की जमा पूंजी कैश, सोना, चांदी और अन्य सामान साथ ले गए. जाते जाते दोबारा फिर आने की धमकी भी दे गए. नोएडा से कुरुक्षेत्र पहुंची एडवोकेट वालिया की बेटी कोमल वालिया ने सीएम आवास पर जाकर लिखित शिकायत भी दी और इस मामले में शीघ्र हो कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.
वहीं वकीलों में गहरा रोष दिखाई दिया. वकीलों ने वर्क सस्पेंड की घोषणा कर दी. वकीलों ने कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक से मिलकर जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए अपराधियों को पकड़ने की मांग की.