नई दिल्ली. एयर इंडिया की फुकेत से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट की चर्चा इस समय हर तरफ हो रही है. देशभर में इसको लेकर चिंता का माहौल है. फ्लाइट में टर्बुलेंस और अचानक 300 फीट तक इसकी ऊंचाई कम होने की हैरान करने वाली घटना सामने आई. अब इसको लेकर की गई जांच में नया मोड़ आया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद कराए पायलट का जो गए डोप टेस्ट में कराया गया था. विमान के एक पायलट का टेस्ट कथित तौर पर पॉजिटिव आया. फिलहाल उन दोनों के खिलाफ एक्शन लेते हुए विभाग की तरफ से जांच पूरी होने तक उनको ड्यूटी से हटा दिया गया है.
आपको बता दें कि 5 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 ने फुकेत से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक से यात्रा के दौरान विमान में बेहद तेज टर्बुलेंस पैदा हो गई. तकरीबन पांच मिनट तक ऐसा चलता रहा. इसी दौरान विमान की ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट कम भी हो गई थी. जब ये घटना हुई तो इसमें कम से कम 17 लोग घायल हो गए. यात्रियों के साथ ही चार केबिन क्रू मेंबर भी घायल होने वालों की लिस्ट में शामिल हैं. फुकेत से नई दिल्ली आ रही इस विमान में कुल 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे.
इस मामले के सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी इसको लेकर जांच की बात कही है. जानकारी के मुताबिक घटना की जांच देश के टॉप विमानन नियामक DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) कर रहा है. घटना की प्रारंभिक जांच के नतीजों के आने पर इसके आधार पर कोई फैसला लिया जाएगा. रिपोर्ट के बाद ही यह तय किया जाएगा कि मामले की आगे जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) से कराने की जरूरत है या नहीं. फिलहाल फ्लाइट को लेकर उड़ान भरने वाले दोनों पायलटों पर एक्शन ले लिया गया है. दोनों को ही ड्यूटी से हटाकर जांच पूरी होने तक रोस्टर से बाहर कर दिया गया है.

